Happy New Year Rangoli Designs (न्यू ईयर रंगोली डिजाइन): आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नए साल को शुभ और मंगलमय बनाने के लिए साल की पहली तारीख को घर में रंगोली जरूर बनाएं। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार रंगोली बनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। जिससे सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। यहां आपको हम न्यू ईयर की कुछ ऐसी रंगोली के डिजाइन दिखाएंगे जिसे घर में बनाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यहां देखें नव वर्ष रंगोली कोलम डिजाइन।
Happy New Year Rangoli 2024
Rangoli Kolam New Design For New Year
गोलाकार रंगोली
इस तरह की रंगोली काफी ट्रेंड में रहती है। शुभ मौकें पर लोग गोल रंगोली जरूर बनाते हैं। ये देखने में काफी सुंदर लगती है। आप गोल आकार में 2024 लिख सकते हैं। साथ ही इसके किनारे पर आप फूल भी लगा सकते हैं। बीच में 2024 लिखकर साइड में बोडर बनाएं और इस डिजाइन में कई तरह के रंगों का प्रयोग करें।
रंगोली कोलम डिजाइन (Rangoli Kolam)
नव वर्ष के पहले दिन आप हरे, पीले और लाल रंग का प्रयोग करते हुए ऐसी रंगोली तैयार कर सकते हैं।
नव वर्ष के पहले दिन आप गणपति बप्पा की रंगोली जरूर बनाएं।
नए साल के मौके पर आप इस तरह की रंगोली भी अपने घर में या घर के मुख्य द्वार पर बना सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी।
इस तरह की रंगोली घर में बनाना अत्यंत शुभ माना जाता है।
नए साल की ये सबसे आसान रंगोली है।
Simple Rangoli
नव वर्ष के दिन आप अपने घर में इस तरह की रंगोली जरूर बनाएं। इससे घर में पूरे साल मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
