Happy Basant Panchami 2024 Wishes Images, Saraswati Puja Wishes Images, Photos, Wallpapers: बसंत पंचमी का त्योहार हिंदू धर्म के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि इस दिन विद्या, ज्ञान और संगीत की देवी मां सरस्वती की अराधना की जाती है। मान्यता है माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मां सरस्वती का जन्म हुआ था। इसी खुशी में इस दिन हर साल सरस्वती पूजा का पर्व मनाया जाता है। जिसे बसंत पंचमी, वसंत पंचमी और श्री पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए अपनों को भेजें मां सरस्वती की ये शानदार फोटोज।
Happy Basant Panchami 2024, Saraswati Mata Photo HD download
मां सरस्वती की फोटोज के साथ इस मंत्र को जरूर भेजें। मान्यता है इस मंत्र का जाप करने से मां सरस्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
‘ॐ शारदा माता ईश्वरी मैं नित सुमरि तोय हाथ जोड़ अरजी करूं विद्या वर दे मोय।’
सरस्वती गायत्री मंत्र :
‘ॐ वागदैव्यै च विद्महे कामराजाय धीमहि। तन्नो देवी प्रचोदयात्।’
नमस्ते शारदे देवी, काश्मीरपुर वासिनी,
त्वामहं प्रार्थये नित्यं, विद्या दानं च देहि में,
कंबू कंठी सुताम्रोष्ठी सर्वाभरणंभूषिता,
महासरस्वती देवी, जिव्हाग्रे सन्नी विश्यताम् ।।
शारदायै नमस्तुभ्यं , मम ह्रदय प्रवेशिनी,
परीक्षायां समुत्तीर्णं, सर्व विषय नाम यथा।।
सरस्वती ध्यान मंत्र
ॐ सरस्वती मया दृष्ट्वा, वीणा पुस्तक धारणीम् ।
हंस वाहिनी समायुक्ता मां विद्या दान करोतु में ॐ ।।
सरस्वती बीज मंत्र-
ॐ ऎं सरस्वत्यै ऎं नमः
सरस्वती मंत्र बिद्यार्थियों के लिए-
सरस्वति नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि ।
विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा ॥
महासरस्वती मंत्र
ॐ ऐं महासरस्वत्यै नमः |
