आज या कल - कब मनाई जा रही है हनुमान जयंती, जानें हनुमान जयंती की पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, कितनी देर का रहेगा पूजा टाइम

Hanuman Jayanti date and time 2026 (हनुमान जयंती पूजा मुहूर्त 2026): हनुमान जयंती का पर्व हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। यह पर्व हनुमान जन्मेत्सव के तौर पर भी प्रसिद्ध है। यहां देखें कि हनुमान जयंती कब है अप्रैल 2026 में और हनुमान जयंती की पूजा का शुभ मुहूर्त कितनी देर का है। जानें कि हनुमान जयंती पर हनुमान जी की पूजा कब से कब तक कर सकते हैं।

Hanuman Jayanti date and time 2026 (हनुमान जयंती पूजा मुहूर्त 2026): भगवान हनुमान को शक्ति, साहस, भक्ति और अटूट विश्वास का प्रतीक माना जाता है। हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जयंती मनाई जाती है, जिसे हनुमान जन्मोत्सव भी कहा जाता है। इस दिन भक्त विशेष पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ करके बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। वर्ष 2026 में हनुमान जयंती को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि यह दिन आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का विशेष अवसर माना जाता है।

hanuman jayanti 2026 date and time april

हनुमान जयंती 2026 कब है, क्या है पूजा मुहूर्त

हनुमान जयंती 2026 कब है

साल 2026 में हनुमान जयंती चैत्र पूर्णिमा के दिन मनाई जाएगी। चूंकि पूर्णिमा तिथि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार दो तारीखों में बंटी हुई है,ऐसे में हनुामन जयंती का पर्व उदया तिथि वाली डेट को मनाया जाएगा। इस हिसाब से हिंदू पंचांग के अनुसार हनुमान जयंती 2026 का 2 अप्रैल 2026,गुरुवार के दिन मनाई जाएगी। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव के अंशावतार श्री हनुमान का जन्म हुआ था। इसलिए इस तिथि को भक्त व्रत रखते हैं, मंदिरों में दर्शन करते हैं और संकटों से मुक्ति की कामना करते हैं।

End of Feed