Hanuman Ji Ke Bhog (हनुमान जी के भोग): सनातन धर्म में पूजा-पाठ के समय भगवान को भोग चढ़ाने की विशेष परंपरा होती है। हर भगवान का कोई न कोई प्रिय भोग होता है। आज हनुमान जयंती का पावन पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में इस दिन हनुमान जी को भी उनकी प्रिय चीजों का भोग जरूर लगाएं। कहते हैं इसस बजरंगबली की कृपा शीघ्र ही प्राप्त होने लगेगी। चलिए आपको बताते हैं हनुमान जी का प्रिय भोग क्या है।
Hanuman Jayanti Bhog, Prasad
हनुमान जी भोग लिस्ट (Hanuman Ji Bhog List)
पान का प्रसाद- हनुमान जी को पान का प्रसाद चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए बजरंग बली को पान का प्रसाद जरूर चढ़ाना चाहिए।
गुड़ और चना- हनुमान जी को गुड़ और चना का प्रसाद चढ़ाना भी बेहद शुभ होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस भोग को चढ़ाने से घर में शांति बनी रहती है।
केले- हनुमान जी को केला बहुत प्रिय है। इसलिए हनुमान जयंती के दिन केले का भोग जरूर लगाएं।
केसर का मीठा चावल- जो भी भक्त हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को केसर का मीठा चावल चढ़ाता है उसका मंगल दोष शांत हो जाता है।
खीर- ऐसा कहा जाता है कि हनुमान जी को जो भी खीर का भोग लगाते हैं, उसे भगवान धन लाभ का वरदान देते हैं।
चूरमा के लड्डू- हनुमान जी को चूरमा के लड्डू का भोग लगाने से बजरंग बली दुखों से लड़ने की ताकत देते हैं।
