हनुमान जयंती पर करें ये 6 अचूक उपाय, प्रसन्न होंगे बजरंगबली, खुल जाएगा भाग्य

Hanuman Jayanti 2026 Par Kya Upay Kare (हनुमान जयंती के उपाय) What remedies should be done on Hanuman Jayanti: 2 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जा रही है। इस दिन चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि है। इस दिन रामभक्त हनुमान का जन्म हुआ था। इस कारण हनुमान जन्मोत्सव के दिन कुछ उपायों को बेहद ही अचूक माना जाता है। मान्यता है कि इन उपायों को करने से बजरंगबली शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं और सभी प्रकार के मनोरथों को पूर्ण करते हैं। आइए जानते हैं कि इस दिन क्या उपाय करने चाहिए।

Hanuman Jayanti 2026 Par Kya Upay Kare (हनुमान जयंती के उपाय) What remedies should be done on Hanuman Jayanti: हनुमान जयंती का पर्व बेहद खास माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की सच्चे मन से पूजा करने और कुछ खास उपाय करने से जीवन के कष्ट, भय, कर्ज और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि और आत्मबल में भी वृद्धि होती है। अगर आप इस दिन सही विधि से उपाय करते हैं, तो आपको जल्दी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि हनुमान जयंती पर किन उपायों को करना चाहिए?

हनुमान जयंती के उपाय

हनुमान जयंती के उपाय

प्रभु को अर्पित करें चोला

हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली को सिंदूर और चमेली के तेल का चोला चढ़ाना सबसे प्रभावी उपायों में से एक माना जाता है। वहीं, इस दिन गाय का शुद्ध देशी घी और सिंदूर का चोला भी अर्पित किया जा सकता है। ऐसा करने से जीवन में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं और मंगल दोष भी शांत होता है। मान्यता है कि यह उपाय व्यक्ति को साहस, ऊर्जा और सफलता प्रदान करता है। जो लोग लंबे समय से किसी काम में अटके हुए हैं, उनके लिए यह उपाय खास लाभकारी माना जाता है।

End of Feed