अध्यात्म

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर करें ये रामबाण उपाय, खूब मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती का पावन पर्व भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। साल 2026 में यह पर्व 2 अप्रैल, गुरुवार को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं हनुमान जयंती के कुछ रामबाण उपाय।

Image

हनुमान जयंती के उपाय

Hanuman Jayanti 2026: हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन महावीर हनुमान का जन्म हुआ था। यही कारण है कि ये दिन देशभर में इस उनके जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूरे विधि-विधान से पूजा की जानी चाहिए। साल 2026 में यह पर्व 2 अप्रैल गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन विशेष पूजा-अर्चना और कुछ सरल लेकिन प्रभावी उपाय करने से बजरंगबली की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है और जीवन की समस्याएं दूर होने लगती हैं। जानें हनुमान जयंती के कुछ असरदार उपाय...

सिंदूर से चोला चढ़ाएं

हनुमान जयंती के दिन सुबह स्नान करके साफ वस्त्र पहनें और हनुमान जी को सिंदूर और चमेली के तेल का चोला चढ़ाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से बजरंगबली अत्यंत प्रसन्न होते हैं और भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। यह उपाय विशेष रूप से बाधाओं को दूर करने वाला माना जाता है।

पान का भोग लगाएं

हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। यह उपाय मनोकामना पूर्ति के लिए किया जाता है। हनुमान जयंती के दिन श्रद्धा से पान अर्पित करने पर जीवन में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और कार्यों में सफलता मिलने लगती है।

लौंग का उपाय करें

हनुमान जयंती के दिन 7 लौंग हनुमान जी के सामने रखें और फिर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके बाद इन लौंग को कपूर के साथ जलाकर पूरे घर में घुमाएं। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और घर में सुख-शांति का माहौल बनता है।

मंत्र जाप करें

हनुमान जयंती के दिन ‘ॐ हं हनुमते नमः’ या ‘ॐ नमो भगवते आंजनेय महाबलाय स्वाहा’ मंत्र का जाप करने से मन एकाग्र होता है और आध्यात्मिक शक्ति मिलती है। इन मंत्रों का जाप नियमित करने से जीवन की कठिनाइयों का परमानेंट समाधान होता है।

दान करें

हनुमान जयंती के दिन बंदरों को भोजन कराना और जरूरतमंदों को दान देना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार हनुमान को बंदर का स्वरूप माना जाता है। इसलिए हनुमान जयंती पर आप बंदरों को गुड-चना, केला आदि जरूर खिलाएं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article