अध्यात्म

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर क्या करना चाहिए, हनुमान जयंती पर किन गलतियों से बचना चाहिए

Hanuman Jayanti Par Kya Karen or kya na karen (हनुमान जयंती पर क्या करें और क्या न करें): आज 2 अप्रैल के दिन हनुमान जयंती भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है। इस दिन यदि आप विशेष फल प्राप्त करना चाहते है, तो आपको कुछ खास काम करने चाहिए और कुछ गलतियों से बचना चाहिए। आइए जानते हैं हनुमान जयंती पर क्या करना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए।

Image

हनुमान जयंती पर क्या करें और क्या नहीं

Hanuman Jayanti Par Kya Karen or kya na karen (हनुमान जयंती पर क्या करें और क्या न करें): हनुमान जयंती का पर्व अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। वर्ष 2026 में यह पर्व 2 अप्रैल को मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन यदि भक्त सच्ची श्रद्धा और पूर्ण आस्था के साथ हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें और कुछ विशेष उपाय अपनाएं, तो जीवन के दुख, डर, कर्ज और नकारात्मक शक्तियां दूर होने लगती हैं।

माना जाता है कि इस दिन किए गए उपाय जल्दी प्रभाव दिखाते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। वहीं आज कुछ गलतियों को करने से भी बचना चाहिए। आइए जानते हैं हनुमान जयंती पर क्या करना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए।

हनुमान जयंती के दिन क्या करें (What to do on Hanuman Jayanti)

  • हनुमान जयंती पर हनुमान जी को सिंदूर और चमेली के तेल का चोला चढ़ाना चाहिए।
  • हनुमान जयंती बजरंगवली को लड्डू, बूंदी और पान का भोग लगाएं।
  • इस दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करना शुभ माना जाता है।
  • हनुमान जयंती के दिन दिनभर ब्रह्मचर्य का पालन और संयमित आचरण रखना भी शुभ फल देता है।

हनुमान जयंती के दिन क्या ना करें (Hanuman Jayanti Dont's)

  • हनुमान जयंती के दिन तामसिक भोजन (मांस-मदिरा) का सेवन ना करें।
  • बंदर हनुमान जी के दूत माने जाते हैं, इसलिए हनुमान जयंती पर बंदरों को परेशान न करें।
  • हनुमान जयंती के दिन झूठ बोलना, किसी का अपमान करना या क्रोध करना भी अशुभ माना जाता है।
  • हनुमान जयंती की पूजा में काले या गहरे रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
  • हनुमान जी की पूजा के समय इस दिन पंचामृत का प्रयोग ना करें।
  • यदि आप हनुमान जयंती पर व्रत कर रहे हैं, तो पूरे दिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।

हनुमान जयंती का महत्व (Hanuman Jayanti Importance)

धार्मिक ग्रंथों में हनुमान जयंती को अत्यंत पवित्र और फलदायी पर्व माना गया है। इसी दिन भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। मान्यता है कि इस अवसर पर श्रीराम और हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करने पर भक्तों को शुभ फल और विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा, इस दिन भंडारा आयोजित करना और जरूरतमंदों को दान देना भी बेहद पुण्यकारी माना गया है। ऐसा करने से व्यक्ति की इच्छाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article