Hanuman Jayanti 2026 Bhog Prasad List: हनुमान जयंती का पावन पर्व हनुमान जी के भक्तों के लिए बेहद खास होता है। साल 2026 यह दिन पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस बार हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन लोग हनुमान जी की पूजा-अर्चना करते हैं, व्रत रखते हैं और विशेष भोग अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मान्यता है कि हनुमान जयंती पर सच्चे मन से की गई पूजा और सही भोग अर्पण करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए जानते हैं हनुमान जयंती पर बजरंगबली को कौन-सी 5 चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
हनुमान जयंती का भोग-प्रसाद
बूंदी का भोग
हनुमान जयंती पर बूंदी या बूंदी के लड्डू भी हनुमान जी को अर्पित किए जाते हैं। लाल या केसरिया रंग की बूंदी इस दिन चढ़ाना विशेष शुभ माना जाता है। यह भोग संकटों को दूर करने और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने में सहायक माना जाता है। हनुमान जी के मंदिरों में अक्सर प्रसाद के रूप में बूंदी वितरित की जाती है, जो भक्तों को आशीर्वाद स्वरूप दी जाती है। हनुमान जयंती के दिन बूंदी का भोग लगाकर “संकट मोचन” से अपने कष्ट दूर करने की प्रार्थना की जाती है।
बेसन के लड्डू
बेसन के लड्डू हनुमान जी के सबसे प्रिय भोगों में से एक माने जाते हैं। शुद्ध देसी घी, बेसन और चीनी से बने ये लड्डू सात्विक और ऊर्जावान प्रसाद माने जाते हैं। बेसन का पीला रंग शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक है। हनुमान जयंती या मंगलवार के दिन लड्डू चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती हैं। हनुमान जयंती पर भक्त 11, 21 या 51 लड्डू चढ़ाकर अपनी विशेष मनोकामनाएं भी मांगते हैं।
पान का बीड़ा
हनुमान जी को पान अर्पित करने की परंपरा भी काफी प्राचीन है। पान के पत्ते को शुद्धता, समर्पण और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि बजरंगबली पान का भोग लगाने से जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्त की इच्छाएं पूरी करते हैं। नकारात्मक शक्तियों से रक्षा के लिए हनुमान जी को पान का भोग लगाने का विधान है। इससे जीवन में बाधाओं का नाश होता है।
चूरमा
उत्तर भारत खासतौर पर राजस्थान में हनुमान जी को चूरमा का भोग लगाने का चलन है। यह सादगी और मिठास का प्रतीक है। घी, आटा और गुड़ से बना चूरमा हनुमान जी के सबसे प्रिय खाद्य पदार्थों में से एक है। यदि आपके रिश्तों में कड़वाहट आ गई है, तो आपको हनुमान जी को चूरमा का भोग लगाना चाहिए। इससे जीवन में मिठास आती है और रिश्तों में सुधार होता है।
