अध्यात्म

Hanuman Jayanti 2024 Date: अप्रैल के महीने में कब है हनुमान जयंती, यहां नोट कर लें डेट और महत्व

Hanuman Jayanti 2024 Date: सनातन धर्म में हनुमान जयंती के पर्व का बहुत महत्व है। इस दिन राम भक्त हनुमान की जयंती मनाई जाती है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कब है अप्रैल में हनुमान जयंती। यहां जानें डेट और महत्व।

Image

Hanuman Jayanti 2024 Date

Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती के दिन रामभक्त हनुमान जी का जन्मदिन मनाया जाता है। इस दिन साधक पूरे विधि- विधान से बंजरगबली की पूजा करते हैं। इस दिन व्रत करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। हनुमान जयंती का पर्व हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल चैत्र मास की पूर्णिमा 23 अप्रैल को पड़ रही है। ऐसे में इस बार हनुमान जयंती 23 अप्रैल को मनाई जाएगी। हनुमान जी के भक्तों के लिए ये दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस दिन हनुमान मंदिरों में भंडारे लगाएं जाते हैं और राम कीर्तन किये जाते हैं। ऐसे में आइए जानें कब है हनुमान जयंती । जानिए डेट और शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में।

Hanuman Jayanti 2024 Date (हनुमान जयंती डेट 2024)

पंचांग के अनुसार चैत्र पूर्णिमा की तिथियां 23 अप्रैल 2024 को सुबह 3:25 बजे से शुरू होकर 24 अप्रैल 2024 को सुबह 5:18 बजे समाप्त होंगी। इसी कारण से हनुमान जयंती 23 अप्रैल को मनाई जाती है। हनुमान जी की पूजा आप सुबह 3:25 बजे से सुबह 5:18 बजे तक कर सकते हैं। इस समय में पूजा करना शुभ होगा।

Hanuman Jayanti 2024 Puja Vidhi (हनुमान जयंती पूजा विधि)

  • हनुमान जयंती के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें और ध्यान करके ।
  • उसके बाद स्नना आदि के बाद व्रत का संकल्प लें।
  • इस दिन पूजा के समय बंजरगबली की मूर्ति स्थापित करें।
  • उसके बाद हनुमान जी को लाल सिंदूर और लाल फूल अर्पित करें।
  • इस दिन हनुमा जी लड्डू का भोग लगाएं।
  • उसके बाद हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें।
  • अंत हनुमान जी की आरती करके सब में प्रसाद बांटे।

Hanuman Jayanti 2024 Importance (हनुमान जयंती महत्व)

शास्त्रों में हनुमान जयंती का बहुत महत्व है। इस दिन बंजरगबली का जन्मदिन मनाया जाता है। हनुमान जी का जन्म वानर राज केसरी और उनकी पत्नी अंजना के घर में हुआ था। हनुमान जी को भगवान शिव का अंश माना जाता है। राम के परम भक्त हनुमान जी की पूजा करने से साधक को राम जी का भी आशीर्वाद मिलता है। इस त्योहार को हनुमान भक्तों को द्वारा बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article