Hanuman Jayanti 2024 Date, Puja Muhurat in India: हनुमान जयंती प्रत्येक वर्ष चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। जो इस साल 23 अप्रैल को पड़ रही है। खास बात ये है कि इस साल की हनुमान जयंती मंगलवार के दिन मनाई जाएगी। मान्यताओं अनुसार जब भगवान हनुमान का जन्मोत्सव मंगलवार या शनिवार के दिन पड़ता है तो उसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इस दिन हनुमान चालीसा औक सुंदरकांड का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है।
Hanuman Jayanti 2024
हनुमान जयंती कब है 2024 (Hanuman Jayanti Kab Hai 2024)
हिंदू पंचांग अनुसार हनुमान जयंती का त्योहार चैत्र मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। ये तिथि इस साल 23 अप्रैल को पड़ रही है ऐसे में इस साल हनुमान जयंती का त्योहार 23 तारीख को ही मनाया जाएगा।
हनुमान जयंती शुभ मुहूर्त 2024 (Hanuman Jayanti 2024 Shubh Muhurat)
चैत्र पूर्णिमा तिथि 23 अप्रैल की सुबह 3 बजकर 25 मिनट से प्रारंभ होगी और इसकी समाप्ति 24 अप्रैल की सुबह 5 बजकर 18 मिनट पर होगी।
हनुमान जयंती पूजा विधि (Hanuman Jayanti Puja Vidhi)
- हनुमान जयंती के दिन भगवान हनुमान जी के मंदिर जरूर जाएं।
- मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- फिर घर पर भी भगवान हनुमान की विधि विधान पूजा करें।
- इस दिन हनुमान चालीसा के अलावा, सुंदरकांड, बजरंग बाण, रामायण इत्यादि का पाठ करना भी शुभ माना जाता है।
- इस दिन हनुमान जी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर उसका लेप लगाना चाहिए।
- इस दिन दीपक जलाते समय लाल रंग की बाती का प्रयोग करना चाहिए साथ ही सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
हनुमान जयंती महत्व (Hanuman Jayanti Ka Mahatva)
हनुमान जयंती के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व होता है। कहते हैं ऐसा करने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं। हनुमान जयंती के दिन हनुमान मंदिर अवश्य जाना चाहिए। इस दिन व्रत रखना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।
