Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती 2024 में कब है, जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व

Hanuman Jayanti 2024 Date And Time: हनुमान जयंती चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन पवनपुत्र हनुमान जी का जन्म हुआ था। जानिए 2024 में हनुमान जयंती कब है।

Hanuman Jayanti 2024 Date And Time In Hindi (हनुमान जयंती कब है 2024): हनुमान जयंती सनातन धर्म का प्रमुख त्योहार है। जिसे भगवान हनुमान के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है (Hanuman Janmotsav 2024)। साल 2024 में हनुमान जयंती 23 अप्रैल, मंगलवार के दिन मनाई जाएगी। आन्ध्र प्रदेश और तेलंगाना में, हनुमान जयंती पूरे 41 दिनों तक मनायी जाती है, जिसकी शुरुआत चैत्र पूर्णिमा से होती है और समापन वैशाख माह में कृष्ण पक्ष के दसवें दिन होता है। तमिलनाडु में हनुमान जयन्ती को हनुमथ जयन्ती कहते हैं यहां मार्गशीर्ष अमावस्या के दौरान ये पर्व मनाया जाता है। जानिए हनुमान जयंती 2024 की तिथि, मुहूर्त और महत्व।

hanuman jayanti 2024

Hanuman Jayanti 2024 Date And Time

हनुमान जयंती 2024 तिथि व मुहूर्त (Hanuman Jayanti 2024 Tithi And Muhurat)

2024 में हनुमान जयंती 23 अप्रैल को मनाई जाएगी। हनुमान जयंती पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 अप्रैल की सुबह 3 बजकर 25 मिनट से होगी तो समाप्ति 24 अप्रैल की सुबह 5 बजकर 18 मिनट पर। हनुमान जयंती की पूजा के लिए दोपहर का समय शुभ माना जाता है।

End of Feed