अध्यात्म

Eid Ul Fitr 2024 Date: ईद उल फितर कब है 2024 में, जानें सही डेट और महत्व

Eid Ul Fitr 2024 Date: ईद उल फितर का त्योहार इस्लामिको का सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन का मुस्लिम समुदाय के लोग बेहद ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। ये त्योहार रमजान के महीने में आता है। रमाजन के बाद ईद उल फितर मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2024 में ईद उल फितर का त्योहार कब मनाया जाएगा।

Image

Eid Ul Fitr 2024

Eid Ul Fitr 2024 Date: ईद उल फितर का त्योहार इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है। ये त्योहार रमजान के बाद मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि रमजान का व्रत ईद उल फितर का त्योहार मनाकर ही तोड़ा जाता है। यह त्योहार रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक है। हर साल इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे के घर जाते हैं मिलते हैं और प्यार बांटते हैं। इस दिन घर में तरह- तरह के पकवान बनाये जाते हैं। इस दिन लोग सुबह उठकर मस्जिदों में जाकर नमाज अदा करते हैं। उसके बाद सबसे मिलते हैं। आइए जानते हैं 2024 में कब मनाया जाएगा ईद उल फितर का त्योहार।

Eid Ul Fitr 2024 Date ( ईद उल फितर डेट 2024)

भारत में ईद उल फितर 2024 10 अप्रैल, 2024 को है। ईद उल फितर या ईद अल फितर भारत में मनाया जाने वाला एक प्रमुख इस्लामी त्योहार है, जो रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक है। ईद उल फितर हर साल इस्लामिक तारीख 1 शव्वाल को मनाया जाता है। हालांकि ईद मनाने का पर्व चांद निकलने पर भी निर्भर करता है। सउदी अरब में जिस दिन ईद मनाई जाती है। उसके अगले दिन भारत में ईद का तयोहार मनाया जाता है।

ईद-उल-फितर इतिहास ( Eid Ul Fitr History)

ईद-उल-फितर या मीठी ईद पहली बार 624 ईस्वी में मनाई गई थी। कहा जाता है कि इसी दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद ने बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी। इस समय लोगों ने पैगंबर की जीत पर अपनी खुशी जाहिर करने के लिए मिठाइयां बांटीं। कई तरह के पकवान बनाकर जश्न मनाया। तभी से हर साल बकरीद से पहले मीठी ईद मनाई जाती है।

ईद-उल-फितर में क्या है खास

ईद की खास बात यह है कि ईद-उल-फितर के दिन बहुत ही स्वादिष्ट खाना बनाया जाता है। इस दिन नये कपड़े पहनते हैं और बच्चों को ईद के तोहफे बांटे जाते हैं। इस दिन फितरा भी दिया जाता है और गरीबों की मदद की जाती है। ईद के दिन सार गिले सिकवे भूलकर एक दूसरे को गले से लगाया जाता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article