Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती यानी भगवान हनुमान का जन्मोत्सव इस साल 23 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस साल हनुमान जयंती मंगलवार के दिन पड़ रही है। इस वजह से इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है इससे व्यक्ति के समस्त पाप धुल जाते हैं। साथ ही जो भक्त इस दिन सच्चे मन से बजरंगबली की अराधना करता है उसे सभी प्रकार के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। जानिए हनुमान जयंती का महत्व।
Hanuman Jayanti 2024 Date
हनुमान जयंती 2024 तिथि व मुहूर्त (Hanuman Jayanti 2024 Date And Time)
इस साल हनुमान जयंती 23 अप्रैल 2024, मंगलवार को मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 23 अप्रैल 2024 को 03:25 AM पर होगा और इसकी समाप्ति 24 अप्रैल 2024 को 05:18 AM पर होगी। हनुमान जयंती की पूजा के लिए दोपहर का समय शुभ माना जाता है।
हनुमान जयंती महत्व (Hanuman Jayanti Mahatva)
हनुमान जयंती के दिन पवित्र नदियों में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है ऐसा करने से व्यक्ति के समस्त पाप धुल जाते हैं। हनुमान जयंती के दिन हनुमान मंदिर जरूर जाना चाहिए और वहां जाकर शुद्ध घी या फिर सरसों के तेल का दीपक भी जरूर जलाएं। मानयता है ऐसा करने से आपको हनुमान जी के साथ-साथ शनिदेव की भी प्रसन्नता हासिल होगी।
हनुमान जयंती पूजा विधि (Hanuman Jayanti Puja Vidhi In Hindi)
- इस दिन की पूजा में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- इसके बाद हनुमान भगवान की पूजा करें।
- पूजा के समय हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण, रामायण का पाठ भी जरूर करें।
- हनुमान जी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर लगाएं।
- इस दिन सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसमें लाल रंग की बाती का प्रयोग अवश्य करें।
- अंत में आरती करें और पूजा में हुई किसी भूल की क्षमा मांगें।
हनुमान जयंती के उपाय (Hanuman Jayanti Ke Upay)
भगवान हनुमान की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। साथ ही श्री राम नाम का कीर्तन करें और सुंदरकांड का भी पाठ करें।
