Hanuman Jayanti 2023 Puja Timings: हनुमान जयंती पूजा का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि यहां जानें

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 6, 2023, 07:09 AM IST

Hanuman Jayanti 2023 Time, Puja Muhurat: हनुमान जयंती सनातन धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से व्यक्ति के सारे दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। जानिए हनुमान जयंती 2023 कब है, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व क्या है।

Hanuman Jayanti 2023 Time, Puja Muhurat: हिंदू धर्म में हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है इनकी पूजा से हर प्रकार के भय से मुक्ति मिल जाती है। हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को इनका जन्मोत्सव मनाया जाता है जिसे हनुमान जयंती के नाम से जानते हैं। कहते हैं हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली की पूजा करने से शत्रु बाधा, ग्रहों की पीड़ा, शनि दोष आदि से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही जीवन में खुशहाली और धन-संपत्ति का आगमन होता है। आइए जानते हैं इस बार हनुमान जयंती कब है।

hanuman jayanti 2023 mahatva

Hanuman Jayanti 2023: हनुमान जयंती पर बजरंगबली के इस बीज मंत्र का जरूर करें जाप- ॐ ऐं भ्रीम हनुमते, श्री राम दूताय नम:

हनुमान जयंती कब है? (When is Hanuman Jayanti 2023)

हनुमान जयंती हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाई जाती है। इस साल यह 6 अप्रैल, गुरुवार को सेलिब्रेट किया जाएगा। इस दिन भक्त बजरंगबली के अनुष्ठान और मंत्रों के जाप से उन्हें प्रसन्न करते हैं।

End of Feed