Hanuman Jayanti 2023 Bhog according to Zodiac Sign (राशि के अनुसार हनुमान जयंती का भोग): आज यानी की 6 अप्रैल को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima) के साथ साथ हनुमान जयंती भी मनाई जा रही है। देश भर के हनुमान भक्त भगवान हनुमान के जन्म (Hanuman Jayanti 2023) की पावन बेला का ज़ोर शोर से उत्सव मना रहे हैं। इसी दिन भगवान विष्णु के राम अवतार में जन्म लेने के बाद भोलेनाथ शिव ने राम रक्षा के उद्देश्य से हनुमान के रूप में माता अंजनी की कोख से जन्म लिया था। आज भगवान हनुमान का 4.32 अरब साल का जन्मदिन मनाया जा रहा है, पवनपुत्र की लीला बहुत प्यारी है वहीं अगर आपके ऊपर श्री हनुमान का हाथ है तो फिर आपको किसी चीज़ से भयग्रस्त होने की आवश्यकता नहीं है।
हनुमान जयंती के दिन भगवान हनुमान का अभिषेक, पूजन अर्चन, व्रत, कथा, स्नान करने से प्राणी मात्र के सारे पाप धुल जाते हैं, साथ ही साथ अगर आपके जीवन में किसी भी प्रकार का कोई दुख, तकलीफ, भय, चिंता, समस्या है या फिर आपको किसी गंभीर रोग की शिकायत है ऐसे में भी हनुमान जयंती की विधिवत पूजा आपकी हर समस्याओं का झट से निवारण कर सकती है। पूजा के साथ हनुमान जी की प्रसाद का भी गहरा महत्व है, ज्योतिष शास्त्र की माने तो आपकी राशि के हिसाब से भी आपके भोग के अलग प्रकार हो सकते हैं। जिनका पालन करने पर आपको सुख, शांति और समृद्धि का आभास होगा, यहां देखें आपकी राशि के हिसाब से आपको हनुमान जयंती पर भगवान बजरंगबलि के लिए कौन सा विशेष भोग प्रसाद बनाना चाहिए -
किस राशि के लोग बनाएं क्या भोग?
- मेष राशि - मेष राशि के जातक भगवान बजरंगबलि के लिए खास बेसन के लड्डू बनाएं, ऐसा करने से आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होगा।
- वृषभ राशि - इस राशि के लोग हनुमान जयंती 2023 के उपलक्ष में हलवे का भोग लगाएं, आप अपनी पसंद से किसी भी तरह का हलवा बना सकते हैं। इसी के साथ आपके लिए तुलसी के पत्ते का भोग लगाना भी फलदायक साबित हो सकता है।
- मिथुन राशि - मिथुन राशि वाले आज के दिन मावे के खास लड्डू बनाएं, जिससे अवश्य ही प्रभु श्री हनुमान प्रसन्न होंगे।
- कर्क राशि - कर्क राशि के लोगों के लिए हनुमान जयंती पर गाय के घी से बना हलवा भोग के रूप में संकटमोचन के आगे लगाना बेहतरीन हो सकता है।
- सिंह राशि - सिंह राशि के जातकों के लिए हनुमान जी के जन्मोत्सव की खुशी में जलेबी का भोग लगाना बहुत अच्छा साबित हो सकता है।
- कन्या राशि - इस राशि के लोग हनुमान जयंती के अवसर पर भगवान का फलों का भोग लगाएं।
- तुला राशि - तुला वाले लोग आज के दिन मोतीचूर के लड्डू का भोग बना सकते हैं।
- वृश्चिक राशि -इस राशि के लोगों के लिए भगवान हनुमान को केले का प्रसाद अर्पण करना बहुत फलदायक हो सकता है। आप कोई और फल भी भोग में लगा सकते हैं।
- धनु राशि - इस राशि के जातकों का बूंदी के लड्डू बनाकर भगवान हनुमान के समक्ष रखना बहुत अच्छा हो सकता है। इससे अवश्य ही आपको उत्तम फल की प्राप्ति होगी।
- मकर राशि - मकर वाले लोग अपनी सभी मनोकामनाओं का पूर्ण करने हेतु मोतीचूर के लड्डू का प्रसाद भगवान हनुमान को लगाएं।
- कुंभ राशि - कुंभ राशि वाले लोग हनुमान जी को खास सिंदूर का चोला चढ़ाएं और साथ ही साथ आप उन्हें लड्डू का भोग भी लगाएं।
- मीन राशि - इस राशि के लोगों को हनुमान जयंती के लिए खास बेसन के लड्डू बनाने चाहिए एवं बजरंगबलि को भोग के रूप में चढ़ाने चाहिए। आप लड्डू के साथ लौंग का भोग भी लगा सकते हैं।
