हलषठ और बलराम जयंती कब है, साल 2026 में कब रखा जाएगा हरछठ का व्रत

Hal Shashthi 2026 Date: भाद्रपद माह की षष्ठी तिथि को बलराम जयंती मनाई जाती है। साल 2026 में यह कब है। आइए जानते हैं।

Hal Shashthi 2026 Date: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई और शेषनाग के अवतार भगवान बलराम का जन्मदिन मनाया जाता है। संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना से रखा जाने वाला हलषष्ठी व्रत 2 सितंबर 2026, बुधवार को रखा जाएगा। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है।

Hal Shashthi 2026 Date हलषठ कब है 2026 में

हलषठ कब है 2026 में

इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी की पूजा की जाती है। बलराम जी के हाथ में हल उनका प्रमुख अस्त्र है, इसी वजह से इस व्रत में हल से जुड़ी खेती और उससे पैदा होने वाले अन्न को भोजन में शामिल नहीं किया जाता है। हलषष्ठी पर माताएं संतान की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं। कई जगह महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं, जबकि स्थानीय परंपरा के अनुसार व्रत के दौरान तिन्नी का चावल, महुआ और बिना जोती जमीन या जल में पैदा होने वाली चीजों का सेवन किया जाता है।

End of Feed