हलछठ व्रत की पूजा सामग्री, हरछठ व्रत पूजा में क्या क्या सामान लगता है- जानें किस वस्तु का क्या है महत्व

Hal Chhath Puja Samagri: हलछठ व्रत की पूजा सामग्री में क्या-क्या चाहिए? जानें हलषष्ठी पूजा की पूरी लिस्ट, पसही चावल, महुआ, भैंस के दूध और छह वस्तुओं का महत्व।

Hal Chhath Puja Samagri: भादो मास में आने वाला हलछठ का व्रत संतान की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी जीवन की कामना से रखा जाता है। इसे हरछठ, हलषष्ठी, ललही छठ और बलराम जयंती के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था। बलराम जी का प्रमुख अस्त्र हल था, इसलिए इस तिथि को हलषष्ठी भी कहा जाता है।

Hal Chhath Puja Samagri

हलछठ व्रत पूजा में क्या क्या सामान लगता है, देखें हल षष्ठी व्रत की पूरी सामग्री

हलछठ व्रत की पूजा दूसरी पूजाओं से थोड़ी अलग होती है। क्योंकि इसमें खेत में हल चलाकर उगाई गई चीजों का प्रयोग नहीं किया जाता। इसके अलावा, गाय के दूध और उससे बनी वस्तुओं से भी परहेज रखने की परंपरा है। वहीं पूजा में तालाब, झरबेरी, पलाश, महुआ और छह प्रकार की चीजों का विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में पूजा से पहले सामग्री जुटा लेना बेहतर रहता है।

End of Feed