अध्यात्म

Guru Purnima 2024: कब है साल 2024 में गुरु पूर्णिमा, यहां जानें सही डेट और महत्व

Guru Purnima 2024: सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का बहुत महत्व है। गुरु को भगवान से ऊपर का स्थान दिया जाता है। शास्त्रों में गुरु के बारे में बहुत उल्लेख किया गया है। आइए जानते हैं साल 2024 में गुरु पूर्णिमा कब है और इसके महत्व के बारे में।

Image

Guru Purnima 2024

Guru Purnima 2024 Date: हिंदू धर्म में गुरु का स्थान भगवान से भी उत्तम माना गया है। शास्त्रों में ऐसा वर्णित है कि गुरु की कृपा से ईश्वर की प्राप्ति होती है। गुरु पूर्णिमा के दिन लोग अपने गुरु की पूजा- अर्चना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि गुरु की भक्ति करने से भगवान की प्राप्ति होती है। गुरु पूर्णिमा का व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन महाभारत के रचियता वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। तब से ही उनके जन्म के उपलक्ष्य में गुरु पूर्णिमा मनाया जाने लगा। हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन गुरु की पूजा की जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं साल 2024 में गुरु पूर्णिमा कब है और इसका क्या महत्व है।

गुरु पूर्णिमा डेट ( Guru Purnima 2024)

हर वर्ष आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। साल 2024 में गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन गुरु की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

गुरु पूर्णिमा शुभ मुहूर्त ( Guru Prunima Shubh Muhurat 2024)

गुरु पूर्णिमा साल 2024 में 21 जुलाई को है। इस बार पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 20 जुलाई 2024 को शाम 6 बजे से होगी। पूर्णिमा तिथि का समापन 21 जुलाई 2024 को दोपहर 4 बजे होगा। ऐसे में में गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु पूजा 21 जुलाई की सुबह होगा।

गुरु पूर्णिमा महत्व ( Guru Prunima Importance)

हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का बहुत महत्व है। शास्त्रों में गुरु का स्थान भगवान से भी उत्तम माना गया है। गुरु पूर्णिमा के दिन शिष्य अपने गुरु की पूजा- अर्चना की जाती है। इस दिन गुरु के लिए वस्त्र, फल, फूल चढ़ाया जाता है। बौद्ध धर्म के लोग गौतम बुद्ध द्वारा सारनाथ में दिए गए पहले उपदेश के दिन के रूप में मनाते हैं। हर धर्म के लोग इस पर्व को अलग- अलग रूप में मनाते हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article