Guru Purnima 2024 Date, Time And Puja Vidhi In Hindi: गुरु पूर्णिमा का पावन त्योहार इस साल 21 जुलाई, रविवार को मनाया जाएगा। ये दिन गुरु पूजन के लिए निर्धारित है। इस शुभ अवसर पर शिष्य अपने गुरुओं की पूजा-अर्चना करते हैं। कहते हैं इस दिन संसार को चारों वेदों का ज्ञान देने वाले गुरु व्यास जी का जन्म हुआ था। इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में इस दिन वेदव्यास जी की भी पूजा होती है। चलिए जानते हैं गुरु पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।
Guru Purnima 2024 Date, Muhurat And Puja Vidhi
गुरु पूर्णिमा 2024 मुहूर्त (Guru Purnima 2024 Muhurat)
गुरु पूर्णिमा पूजा का शुभ मुहूर्त 21 जुलाई की सुबह से लेकर दोपहर 3 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।
गुरु पूर्णिमा पूजा विधि (Guru Purnima Puja Vidhi)
गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठ जाएं और घर की साफ-सफाई करने के बाद नहा लें। इसके बाद पूजा का संकल्प लें। फिर साफ जगह पर सफेद कपड़ा बिछाकर व्यास पीठ का निर्माण करें और इस पर वेदव्यास जी की प्रतिमा स्थापित कर लें। इसके बाद व्यास जी को तिलक लगाएं। फूल, फल और प्रसाद चढ़ाएं। इस तरह पूजा करने के बाद अपने गुरु के घर जाकर उनका पैरा छूकर आशीर्वाद प्राप्त करें।
गुरु पूर्णिमा के दिन क्या करें (Guru Purnima Ke Din Kya Kare)
गुरु पूर्णिमा के दिन अपने मस्तक पर केसर और पिसी हुई हल्दी का तिलक लगाएं। इस दिन अपने पिता, गुरु, बड़े भाई और दादा का आशीर्वाद लें। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। इसके अलावा इस दिन दान भी जरूर करें।
