Guru Purnima 2024 Kab Hai: गुरु पूर्णिमा हर साल आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाई जाती है। सनातन परंपरा में पूर्णिमा तिथि को बहुत ही खास माना गया है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरूओं की पूजा की जाती है। इस दिन गुरु की पूजा करने से साधक को गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और गुरु की कृपा से उसको सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन वेदों के रचयिता महार्षि वेद व्यास जी के जन्म के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानें इस साल गुरु पूर्णिमा कब है और इसके महत्व के बारे में।
Guru Purnima 2024 Kab Hai (2024 में गुरु पूर्णिमा कब है)
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 20 जुलाई शाम 5 बजकर 59 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 21 जुलाई 2024 को दोपहर 3 बजकर 46 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई 2024 को रखा जाएगा।Guru Purnima Shubh Muhurat 2024 (गुरु पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2024)
इस साल गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन गुरु पूजा के लिए सुबह 7 बजकर 19 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट का मुहूर्त शुभ रहेगा। इस दिन को वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है।गुरु पूर्णिमा पूजा विधि (Guru Purnima Puja Vidhi)
- गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु का ध्यान लगाएं।
- उसके बाद घर के मंदिर की साफ-सफाई के बाद वेद व्यास जी की मूर्ति स्थापित करें।
- फिर वेद व्यास जी को अक्षत, फूल, धूप, दीप और चंदन अर्पित करें।
- इसके बाद गुरु चालीसा का पाठ करें और गुरु मंत्रों का जाप करें।
- इस दिन गुरु के सामने घी का दीपक जलाएं।
- अंत में गुरु को खीर या मिठाई का भोग लगाएं और प्रार्थना करें।
- इस दिन आप अपनी क्षमतानुसार अन्न, धन और वस्त्र का दान कर सकते हैं।
