Guru Pradosh Vrat 2023: गुरु प्रदोष व्रत की पूजा विधि स्टेप बाय स्टेप यहां जानें

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 15, 2023, 06:01 AM IST

Guru Pradosh Vrat 2023: जब प्रदोष व्रत गुरुवार को पड़ता है तो उसे गुरु प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) के नाम से जानते हैं। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा की जाती है। जानिए प्रदोष व्रत की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त।

Guru Pradosh Vrat 2023: आज योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi 2023) व्रत रखा जा रहा है तो कल 15 जून को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। इस व्रत में भगवान शिव (Lord Shiva) की पूजा की जाती है। ये व्रत हर महीने की त्रियोदशी तिथि को रखा जाता है। मान्यता है जो व्यक्ति सच्चे मन से ये व्रत रखता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। 15 जून को गुरु प्रदोष व्रत रखा जाएगा। जानिए इस व्रत की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त।

गुरु प्रदोष व्रत का महत्व (Guru Pradosh Vrat Significance)

गुरुवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को गुरुवारा प्रदोष व्रत के नाम से जानते हैं। जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है उनके लिए ये व्रत विशेष रूप से फलदायी साबित होता है। इतना ही नहीं इस व्रत को करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

End of Feed