अध्यात्म

Guru Nanak Jayanti Kyun Manai Jati Hai: गुरु नानक जयंती क्यों मनाई जाती है, जानिए गुरु पर्व का महत्व

Guru Nanak Jayanti Kyun Manai Jati Hai: गुरु नानक जयंती के गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं गुरु नानक जयंती क्यों मनाई जाती है और इसके महत्व के बारे में।

Image

Guru Nanak Jayanti Kyun Manai Jati Hai

Guru Nanak Jayanti Kyun Manai Jati Hai: गुरु नानक जयंती का त्योहार कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस वर्ष गुरु नानक जयंती 15 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन सिख समुदाय के संस्थापक गुरु नानक जी का जन्म दिन मनाया जाता है। ये पर्व सिख समुदाय के लोग बहुत ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस दिन गुरु द्वारे में लंगड लगाए जाते हैं गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया जाता है। गुरु नानक जयंती पर हर जगह प्रकाश किया जाता है, इसलिए इसे गुरु प्रकाश के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं गुरु नानक जयंती क्यों मनाई जाती है।

Guru Nanak Jayanti Kyun Manai Jati Hai (गुरु नानक जयंती क्यों मनाई जाती है)

गुरु नानक देव जी का जन्म साल 1469 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था। गुरु नानक जंयती गुरु नानक जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। गुरु नानक जयंती के दिन गुरु द्वारे में अखंड पाठ का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही इस दिन गुरु द्वारे में लंगड़ भी किया जाता है। गुरु नानक जयंती के दिन सिख समुदाय के द्वारा प्रातःकाल में "नगर कीर्तन" निकाला जाता है और शबद कीर्तन किये जाते हैं। इसमे गुरु नानक जी नामों का जाप किया जाता है। गुरुद्वारों में कीर्तन करके गुरु नानक जी के उपदेश पर चर्चा की जाती है।

Guru Nanak Jayanti Mahatav (गुरु नानक जयंती महत्व)

सिख धर्म में गुरु नानक जयंती के पर्व का खास महत्व है। इस दिन उनके उपदेशों और शिक्षाओं को याद किया जाता है और लोगों को उन तक पहुंचाते हैं। गुरु नानक जयंती के दिन लोग सेवा, दान और परोपकार किया जाता है। गुरु नानक देव जी ने सेवा और भक्ति का बहुत ही महत्व बताया है। इनकी राह पर चलने से व्यक्ति में एकता का भाव बढ़ता है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article