Guru Margi In Mesh Rashi (गुरु मार्गी 2023): पंचांग अनुसार बृहस्पति ग्रह 31 दिसंबर की सुबह 8 बजकर 9 मिनट पर मेष राशि में मार्गी हो जाएगा। बता दें ये ग्रह पूरे 118 दिन बाद मार्गी हो रहा है। इसके बाद 1 मई 2024 को गुरु ग्रह शुक्र की राशि वृषभ में गोचर शुरू कर देगा। साल के अंतिम दिन पर गुरु का मार्गी होना कई राशियों के लोगों के लिए सकारात्मक रहेगा। इन राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। जानिए गुरु के मार्गी होने से किन राशियों को मिलेगी दौलत और शोहरत।
मेष राशि
गुरु के मार्गी होते ही आप स्वयं के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होंगे। आपके ज्ञान और समृद्धि में वृद्धि होगी। इस अवधि में आपको अपने स्वास्थ्य पर कुछ ध्यान देने होगा। क्योंकि वजन बढ़ सकता है। लेकिन करियर और आर्थिक मामलों के लिए गुरु का मार्गी होना आपके लिए शुभ साबित होगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए भी गुरु का मार्गी होना लकी साबित होगा। यह समय आपको वैवाहिक जीवन और बिजनेस में चल आ रही समस्याओं से राहत दिलाएगा। गुरु की ये स्थिति आपके धन से जुड़े मामलों और निवेश आदि के लिए अच्छी रहेगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जो जातक धन और परिवार से जुड़ी समस्याओं का सामना करना कर रहे हैं उन्हें राहत मिलेगी। छात्रों के लिए भी ये समय काफी फलदायी रहेगा। आपको पेशेवर जीवन से जुड़ी कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। विदेश जाने के भी शुभ अवसर मिलने के प्रबल आसार हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि में गुरु के मार्गी होने से आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बनेंगे। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। इस साल आप आर्थिक मामलों से जुड़े बेहतरीन फैसले लेते नजर आएंगे।
