अध्यात्म

Guru Margi 2025: 12 साल बाद देवगुरु बृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, इन राशि वालों को करेंगे मालामाल

Guru Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को ग्रहों का गुरु माना जाता है। साल 2025 में ये सीधी चाल चलने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं गुरु के मार्गी होने से किन राशि वालों की किस्मत खुल सकती है।

Image

Guru Margi 2025

Guru Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी राशि बदलते हैं और अपनी चाल बदलते हैं। साल 2025 में फरवरी के महीने में देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। साल 2025 में देवगुरु 12 साल बाद अपनी चाल बदलेंगे। गुरु ग्रह के सीधी चाल का असर हर राशि के जातक पर होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार साल 2025 के गुरु मार्गी से पांच राशि वालों को बंपर लाभ मिलने वाला है। इन राशि वालों के लिए नया साल बहुत ही खास रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं गुरु के मार्गी होने से किन राशि वालों को लाभ मिलने वाला है।

Guru Margi 2025 Zodiac Effect (इन राशि वालों को मिलेगा लाभ)

मेष राशि

गुरु के मार्गी होने से मेष राशि वालों को लाभ मिलने वाला है। इस समय में आपको धन का लाभ मिलेगा। कारोबार में तरक्की मिलेगी। इसके साथ ही नौकरी करने से वालों लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। संचार के क्षेत्र में अपार सफलता मिल सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए गुरु मार्गी शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपको मान- सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आपका रुका हुआ धन वापस आ सकता है। इसके साथ ही धार्मिक रुचि बढ़ सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक के लिए गुरु का मार्गी अच्छा रहेगा। कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से आपको धन में वृद्धि मिल सकती है। निवेश करने के लिए आपका समय अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों गुरु मार्गी से अद्भुत लाभ मिलेगा। इस समय में आपको बिजनेस में तरक्की मिलेगी। सेहत का लाभ मिलेगा। धन का आगमन हो सकता है। इसके साथ ही नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।

मीन राशि

मीन राशि वालों को गुरु मार्गी से अद्भुत फायदा मिलेगा। इसके साथ ही जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है। उन लोगों का विवाह हो सकता है। परिवार में भी सुख-शांति मिलेगी। विदेश यात्रा के योग बनेंगे।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article