Guru Margi 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के मार्गी होने को उनकी सीधी चाल माना गया है। ग्रहों के मार्गी होने से सारी राशियों पर अलग- अलग प्रभाव देखने को मिलते हैं। इस बार साल के आखिरी दिन यानि 31 दिसंबर को गुरु ग्रह मार्गी होंगे। इस बार गुरु मेष राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। गुरु के मार्गी होने से बहुत सी राशियों को भरपूर लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं गुरु ग्रह के मार्गी होने से किन राशि वालों को लाभ मिल सकता है।
इन राशि वालों को होगा लाभ
मेष राशि
गुरु मार्गी से मेष राशि के जातको को भरपूर लाभ मिलने वाला है। इनके अंदर परिपक्वता आएगी। इस समय में इनका भाग्य इनका साथ भरपूर मात्रा में देगा। इन सब से आपके दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। गुरु की मार्गी होने से अपका रुझान धार्मिक कार्यों में लगेगा।
वृषभ राशि
गुरु मार्गी से वृषभ राशि से नौकरी में तरक्की मिलेगी। इस दौरान आपको बिजनेस में लाभ मिलेगा। परिवार के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है।
तुला राशि
गुरु मार्गी से तुला राशि के जातको को लाभ हो सकता है। इसके कारण इस राशि के जातक की कुंडली में विवाह योग बन रहे हैं। इन राशि के जातक को धन का लाभ हो सकता है।
