Eid Al Adha (Bakrid) 2024 Date: साल 2024 में ईद उल-अजहा पर्व 17 जून को मनाए जाने की पूरी उम्मीद है। इस्लामिक कैलेंडर (Islamic Calendar 2024) अनुसार ईद उल अजहा (Eid Ul Adha 2024 Date) का पर्व जुल हिज्जाह महीने के 10वें दिन मनाया जाता है। इस पर्व को ईद अल अजहा, बकरीद (Bakrid 2024 Date) और बड़ी ईद (Badi Eid 2024) के नाम से जाना जाता है। बकरीद पर मुस्लिम होग भेड़ा या बकरों की कुर्बानी देते हैं। बकरीद पर सुबह की नमाज पढ़ने के बाद ही कुर्बानी की रस्म को संपन्न किया जाता है।
2024 में बकरीद का चांद कब देखा जाएगा (Eid Al Adha Moon Sighting 2024 India)
इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक 12वें महीने ज़ु अल-हज्जा की 10 तारीख को बकरीद यानी इद उल अजहा का त्योहार मनाया जाता है। साल 2024 में बकरीद का चांद 6 जून को देखा जाएगा। अगर साल 2024 में ज़ु अल-हज्जा महीना 29 दिनों का हुआ तो बकरीद 16 को मनाई जाएगी। अगर ये महीना 30 दिनों का हुआ तो बकरीद 17 जून को मनाई जाएगी।
बकरीद क्यों मनाई जाती है (Why is Bakrid celebrated)
धार्मिक मान्यताओं अनुसार एक बार हज़रत इब्राहिम अल्लाह के आदेश पर अपने प्रिय पुत्र हजरत इस्माइल को कुर्बान कर रहे थे। अल्लाह ने उनके सही जज़्बे को देखते हुए उनके बेटे को जीवन-दान दे दिया था और उसकी जगह एक बकरे की कुर्बानी दी गई थी। कहते हैं तभी से बकरीद का त्योहार मनाया जाने लगा।
साल में कितने ईद होते हैं (How Many Eids Are There in a Year)
इस्लाम धर्म में मुख्य रूप से दो ईद होती हैं। पहली ईद अल-फितर – जिसका अर्थ है ‘उपवास तोड़ने का त्योहार' जो रमजान के अंत में मनाया जाता है। वहीं दूसरी है ईद अल-अधा – जिसका अर्थ है ‘बलिदान का पर्व’। इस वाली ईद को बड़ी ईद भी कहते हैं। जो पहली ईद के करीब दो महीने बाद मनाई जाती है।
