गुरु गोचर 2025: 14 मई से इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत, मिलेगा भाग्य, धन और सफलता का वरदान

Guru Gochar In Mithun Rashi 2025: बृहस्पति देव 14 मई 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में गुरु के गोचर करते ही 4 राशियों की किस्मत चमक उठेगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Guru Gochar In Mithun Rashi 2025: बृहस्पति का मिथुन राशि में गोचर 14 मई 2025 की रात 11 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। फिर 18 अक्टूबर 2025 की रात 9 बजकर 39 मिनट को गुरु कर्क राशि में प्रवेश कर जायेंगे। करीब दो महीने इस राशि में रहने के बाद गुरु 5 दिसंबर 2025 में फिर से मिथुन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। यानी इस साल गुरु दो बार राशि बदलेंगे। चलिए जानते हैं गुरु का राशि परिवर्तन किन राशियों को लाभ देगा।

वृषभ राशि

बृहस्पति वृषभ राशि के दूसरे भाव में गोचर करेंगे। बृहस्पति के इस गोचर के प्रभाव से आपकी वाणी में गंभीरता रहेगी। जिससे लोग आपकी बातों से आसानी से प्रभावित हो जायेंगे। इस अवधि में आप अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा बचत योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। पैतृक व्यवसाय में उन्नति होगी। नौकरी करने वाले जातकों को भी उत्तम लाभ के योग बनेंगे। अपने लोगों से धन लाभ और अनेक प्रकार की मदद मिल सकती है।

End of Feed