अध्यात्म

Guru Gochar 2024 Date: 2024 में इस दिन होगा गुरु गोचर, जानिए किन राशियों की खुलेगी किस्मत

गुरु गोचर 2024 (Guru Gochar 2024): ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु गोचर का प्रभाव सारी राशियों पर पड़ता है। कुछ राशियों पर इसका साकारात्मक तो कुछ पर इसका नाकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं 2024 में गुरु गोचर किस दिन होगा और किन राशि वालों के इससे लाभ मिलेगा।

Image

Guru GOchar 2024

गुरु गोचर 2024 (Guru Gochar 2024): ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति का गोचर बहुत महत्वपूर्ण है। 1 मई 2024 को बृहस्पति वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। देवगुरु का राशि परिवर्तन कुछ राशियों की किस्मत बदल सकता है। इस राशि परिवर्तन से सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। देवगुरु बृहस्पति इस समय मेष राशि में हैं। बृहस्पति 1 मई 2024, दोपहर 12:58 बजे तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। इसके बाद देवगुरु बृहस्पति मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेगे। इस दौरान 21 जून को रोहिणी नक्षत्र है। बृहस्पति 9 अक्टूबर को वक्री हो जाएगा और 4 फरवरी, 2025 को मार्गी हो जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं इससे किस राशि वालों को लाभ मिलेगा।

इन राशि वालों को मिलेगा लाभ (People with these zodiac signs will get benefits)

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों की शादी के योग 2024 के मध्य तक हैं। इस समय विवाह और सगाई के योग बन रहे हैं। इस समय रिश्तों को लेकर बातचीत हो सकती है। बृहस्पति के मार्गी होने के बाद सीधे संदेशों में विवाह का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। अपने पूज्य भगवान गणेश से शीघ्र विवाह के लिए प्रार्थना करें। साथ ही बुध देव की पूजा भी करें।

सिंह राशि

त्रिकोण भाव का स्वामी देव गुरु आपके लिए शुभ ग्रह है। देव गुरु बृहस्पति का यह गोचर आपको विशेष फल देगा क्योंकि वह आपके राशि स्वामी सूर्य देव के घनिष्ठ मित्र भी हैं। इस गोचर के प्रभाव से आप अपनी बुद्धि का सही उपयोग कर पाएंगे और अपने कार्यों में इसका भरपूर लाभ उठा पाएंगे। कार्यस्थल पर अच्छे बदलाव हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

बृहस्पति के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि वालों को भी लाभ होगा। ज्योतिषिय गणना के अनुसार वृश्चिक राशि वाले लोग भी 2024 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस राशि के लोगों की शादी की संभावना 2025 के मध्य तक है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article