अध्यात्म

Guru Gochar 2023: गुरु के गोचर से 12 साल बाद फिर बनेगा विपरित राजयोग, ये राशियां खूब कमाएंगी पैसा

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 4, 2023, 05:30 PM IST

Guru Gochar 2023: विपरित राजयोग 5 राशि वालों को लाभ देगा। इन राशियों के लोगों की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने के आसार रहेंगे। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

विपरीत राजयोग इन 5 राशि वालों को देगा अपार धन

Guru Gochar 2023: ज्योतिष में गुरु ग्रह को बुद्धिमता, समृद्धि और धार्मिक कार्यों का कारक माना गया है। कहते हैं ये जिस राशि में प्रवेश करते हैं वहां प्रगति लेकर आते हैं। 12 साल बाद गुरु मेष राशि में गोचर शुरू करने जा रहे हैं। इस गोचर से विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है। देवताओं के गुरु बृहस्पति 22 अप्रैल को मीन से मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान ही इस शुभ योग का निर्माण होगा। जानिए ये योग किन राशियों की किस्मत चमकाएगा।

मिथुन राशि: इस राशि वालों के लिए विपरीत राजयोग शुभ साबित होगा। आपकी आय में वृद्धि के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। बिजनेस जातकों को धन लाभ होगा। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलेगी। अगर आप विदेश में नौकरी ढूंढ रहे हैं तो इस काम में आपको सफलता मिलेगी।

कर्क राशि: आपके धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस वालों के लिए सुनहरा समय है। नौकरीपेशा जातकों को लाभ प्राप्त करने के कई मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा। ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।

कन्या राशि: कन्या वालों के लिए भी ये राजयोग फलदायी साबित होने वाला है। इस अवधि में आपको हर काम में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि: इस राशि वालों के लिए भी विपरीत राजयोग लाभदायक साबित होगा। आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में पदोन्नति के प्रबल योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। करियर में आपको जबरदस्त ग्रोथ मिलेगी।

मीन राशि: इस राशि वालों को विपरीत राजयोग शुभ परिणाम देगा। धन लाभ के योग बनेंगे। जो लोग खुद का बिजनेस चला रहे हैं उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article