Guru Gobind Singh Jayanti date in 2025 (गुरु गोविंद सिंह जयंती 2025): गुरु गोविंद सिंह सिखों के दसवें गुरु थे। इनका जन्म 1666 में पटना में हुआ। इनके पिता गुरु तेग बहादुर नौवें सिख गुरु थें और इनकी माता का नाम गुजरी देवी था। इनके बचपन का नाम गोविंद राय था। दस वर्ष की आयु में ही गुरु गोविंद सिंह सिख धर्म के दसवें गुरु बन गए थें। गुरु गोविंद सिंह एक प्रसिद्ध कवि और आध्यात्मिक नेता भी थे जिनकी वीरता और साहस के किस्से आज भी प्रचलित हैं। इनके उपदेश जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। इस विशेष पर्व को मनाने की मान्यता पूरे देश में है।
Guru Gobind Singh Jayanti Date 2025 in Hindi (गुरु गोविंद सिंह जयंती डेट हिंदी में)
6 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जाएगी। विक्रम संवत के पंचांग अनुसार पौष माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जाती है। इस तिथि की शुरुआत 5 जनवरी को रात 8:15 बजे से होगी और अगले दिन 6 जनवरी की शाम में 6:23 बजे पर खत्म होगी।
Guru Gobind Singh Jayanti Importance in Hindi (गुरु गोविंद सिंह जयंती का महत्व)
गुरु गोविंद सिंह सिख धर्म के आखिरी मानक गुरु माने जाते हैं जिन्होंने सिख समुदाय को अत्याचार और अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए मजबूत किया था। गुरु गोविंद सिंह ने बैसाखी के दिन 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी जिसकी स्थापना का प्रतीक साहस, निस्वार्थता, और धार्मिकता के प्रति समर्पण की भावना है। गुरु गोविंद सिंह जी ने ही गुरु ग्रंथ साहिब को सिखों का गुरु घोषित किया था।
