Gupt Navratri 2023: पढ़ें कौन हैं गुप्त नवरात्रि की दस महाविद्या और क्या हैं इनके नाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2023, 11:07 PM IST

Gupt Navratri 2023: वर्ष 2023 के माघ मास की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। तंत्र−मंत्र के साधकों के लिए महत्वपूर्ण गुप्त नवरात्रि में अन्य साधक भी देवी पूजन कर सकते हैं। प्रकट नवरात्रि से भिन्न होती हैं गुप्त नवरात्रि की देवियां। आइये आपको बताते हैं गुप्त नवरात्रि की दस महाविद्या देवियों के नाम एवं महत्व।

KEY HIGHLIGHTS
  • माघ मास की गुप्त नवरात्रि
  • वर्ष में चार नवरात्रि दो प्रकट और दो गुप्त रूप से आती हैं
  • 30 जनवरी को होगा माघ मास की गुप्त नवरात्रि का समापन

Gupt Navratri 2023ः शक्ति की भक्ति के नौ दिन आरंभ हो चुके हैं। माघ मास की गुप्त नवरात्रि रविवार से आरंभ हो जाएंगी और 30 जनवरी को समाप्त होंगी। वर्ष में चार नवरात्रि आती हैं, जिनमें दो प्रकट चैत्र और शारदीय नवरात्रि होती हैं। वहीं दो गुप्त माघ और आषाढ़ मास में आती हैं। तंत्र−मंत्र के साधकों के लिए गुप्त नवरात्रि अति महत्वपूर्ण होती हैं। गुप्त नवरात्रि की देवियों के नाम भी भिन्न होते हैं।

देवी भगवती की दस महाविद्या

End of Feed