Gudi Padwa 2025 Date, Puja Vidhi: 29 या 30 मार्च, जानें गुड़ी पड़वा की तिथि, शुभ मुहुर्त और पूजा विधि

Gudi Padwa 2025 Date, Shubh Muhurat And Puja Vidhi: चैत्र महीने की प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष के साथ मराठी नववर्ष की शुरुआत होती है। मराठी नववर्ष को गुड़ी पड़वा कहा जाता है। यहां से आप गुड़ी पड़वा 2025 की डेट, तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि जान सकते हैं।

Gudi Padwa 2025 Date, Shubh Muhurat And Puja Vidhi: गुड़ी पड़वा महाराष्‍ट्र और दक्षिण भारत के सबसे प्रमुख त्‍योहारों में से एक है। इस दिन से मराठी नववर्ष का भी आरंभ होता है। इस दिन लोग अपने घरों को साफ करते हैं और उन्हें रंगोली और फूलों से सजाते हैं। साथ ही नए कपड़े पहनते हैं और पारंपरिक भोजन बनाते हैं। इस खास दिन का वैसे तो हर कोई इंतजार कर रहा है लेकिन अभी भी लोग इसकी डेट, तिथि को लेकर काफी कंफ्यूज हैं। यहां से आप गुड़ी पड़वा की डेट, तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि भी जान सकते हैं।

gudi padwa 2025 date time shubh muhurat puja vidhi in hindi

29 या 30 मार्च कब है गुड़ी पड़वा?

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 मार्च को शाम 04 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि मान्य है। इसलिए 30 मार्च को गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाएगा।

End of Feed