Gudi padwa 2024 Date: हिंदू धर्म में गुड़ी पड़वा का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। ये पर्व हर साल चैत्र नवरात्रि के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से मनाया जाता है। इस त्योहार को हिंदू नववर्ष के रूप में भी मनाया जाता है। ये त्योहार खासतौर पर महाराष्ट्र में मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और ब्रह्म जी की पूजा पूरे विधि- विधान से की जाती है। इस दिन घरों को रंगोली और फूलों से सजाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कब है गुड़ी पड़वा और क्या है इसका महत्व।
Gudi padwa 2024 Date (कब है गुड़ी पड़वा 2024)
इस बार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 8 अप्रैल 2024 को रात 11:50 बजे से शुरू होकर अगले दिन यानी तक रहेगी। अगले दिन 9 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर ये तिथि समाप्त होगी। इसी दिन गुड़ी पड़वा का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन हिंदू नववर्ष 2081 की भी शुरुआत होती है।गुड़ी पड़वा शुभ मुहूर्त 2024 (Gudi Padwa Shubh Muhurat 2024)
गुड़ी पड़वा के दिन सुबह-सुबह घर को गुड़ी से सजाने का महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस गुड़ी दिवस पर अपने घर को सजाने से पूरे साल सौभाग्य और समृद्धि बनी रहेगी। गुडी को बांधने का शुभ समय इस प्रकार है:सुबह 06:02 से 10:16 बजे तक है।
(कुल अवधि 04 घंटे 14 मिनट)
11:57 से 12:48 तक.
(यह अभिजीत मुहूर्त होगा, अवधि केवल 51 मिनट है।)
