Griha Pravesh Muhurat In 2024 (गृह प्रवेश मुहूर्त 2024): हिंदू धर्म में कोई भी शुभ काम शुभ मुहूर्त में किया जाता है। इसके पीछे मान्यता है कि शुभ समय पर किसी कार्य को करने से वो काम बिना किसी बाधा के पूरा हो जाता है। साथ ही उससे अच्छे फल की प्राप्ति होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप 2024 में गृह प्रवेश के मुहूर्तों की खोज कर रहे हैं तो आपको बता दें कि इस साल आपको इस कार्य के लिए कई शुभ मुहूर्त मिलेंगे। यहां देखें 2024 में गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्तों की सूची।
Griha Parvesh Muhurat 2024 In Hindi
गृह प्रवेश मुहूर्त 2024 की तारीखें (Griha Pravesh Muhurat In 2024)
3 जनवरी 2024, बुधवार- 07:14 AM से 02:46 PM तक
26 फरवरी 2024, सोमवार- 06:49 AM से 04:31 AM (27 फरवरी) तक
2 मार्च 2024, शनिवार- 02:42 PM से 06:44 AM (3 मार्च) तक
6 मार्च 2024, बुधवार- 02:53 PM से 04:16 AM तक
11 मार्च 2024, सोमवार- 06:34 AM से 06:34 तक
15 मार्च 2024, शुक्रवार- 10:08 PM से 06:38 AM (16 मार्च 2024)
16 मार्च 2024, शनिवार- 06:29 AM से 09:40 PM तक
27 मार्च 2024, बुधवार- 06:16 AM से 04:16 PM तक
29 मार्च 2024, शुक्रवार- 08:36 PM से 06:14 AM (30 मार्च) तक
30 मार्च 2024, शनिवार- 06:13 AM से 09:16 PM तक
08 नवंबर 2024, शुक्रवार- 06:38 AM से 12:03 PM तक
13 नवंबर 2024, बुधवार- 01:03 PM से 03:11 AM (14 नवंबर) तक
16 नवंबर 2024, शनिवार- 07:28 PM से 06:44 AM तक
18 नवंबर 2024, सोमवार- 06:46 AM से 03:49 PM तक
25 नवंबर 2024, सोमवार- 06:52 AM से 01:24 AM (26 नवंबर) तक
05 दिसंबर 2024, गुरुवार- 12:51 PM से 05:27 PM तक
11 दिसंबर 2024, बुधवार- 07:03 AM से 11:48 AM तक
25 दिसंबर 2024, बुधवार- 07:11 AM से 03:22 PM तक
28 दिसंबर 2024, शनिवार- 07:12 AM से 10:13 PM तक
गृह प्रवेश के नियम (Griha Pravesh Niyam)
शास्त्रों में माघ, फाल्गुन, वैशाख, ज्येष्ठ माह गृह प्रवेश के लिये सबसे उत्तम माने जाते हैं। जबकि आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद और आश्विन के महीनों में गृह प्रवेश नहीं किया जाता है। क्योंकि यह अवधि समस्त देवी-देवताओं के शयन का समय होती है। इसके अलावा पौष मास में भी गृह प्रवेश नहीं किया जाता है। मंगलवार को छोड़कर बाकी सभी दिनों में गृह प्रवेश कर सकते हैं। किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी और त्रयोदशी तिथि गृह प्रवेश के लिए शुभ होती है।
इन बातों का रखें ध्यान
कई लोग आधे-अधूरे घर में ही गृह प्रवेश कर लेते हैं लेकिन यह सही नहीं माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार गृह प्रवेश जब तक घर में दरवाजे नहीं लग जाते हैं और घर की छत पूरी तरह से नहीं बन जाती है तब तक गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए। पूर्णिमा, अमावस्या और ग्रहण के समय गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए।
