अध्यात्म

Surya Grahan 2023: मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें डेट और टाइम

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 4, 2023, 05:12 AM IST

First Solar Eclipse (Surya Grahan) 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण वैशाख मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या को लगेगा। ये ग्रहण मेष राशि (Mesh Rashi) में लग रहा है। जानिए क्या भारत में दिखाई देगा ये ग्रहण पूरे डिटेल मिलेगा यहां।

Image

सूर्य ग्रहण के दौरान शुभ कार्यों को करने से बचें

Surya Grahan (Solar Eclipse) 2023 Date: सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण लोगों में ग्रहण को लेकर काफी उत्सुकता बनी रहती है। क्योंकि ग्रहण के दौरान का नजारा काफी अद्भुत होता है। ग्रहण एक खगोलीय घटना मानी जाती है जो हर साल घटित होती है। वहीं इसका धार्मिक महत्व भी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के शुभ-अशुभ कार्यों को करने पर रोक लग जाती है। जानिए साल 2023 का पहला ग्रहण किस दिन लग रहा है।

सूर्य ग्रहण 2023 डेट और टाइम । Surya Grahan 2023 Date And Time

हिंदी तिथिवैशाख मास कृष्ण पक्ष अमावस्या
तारीख20 अप्रैल 2023, गुरुवार
सूर्य ग्रहण प्रारंभ समयप्रातः काल 7:05 बजे
सूर्य ग्रहण समाप्त समय दोपहर 12:29 बजे
दृश्यता का क्षेत्रकंबोडिया, चीन, अमेरिका, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, ताइवान, दक्षिण हिंद महासागर, दक्षिण पेसिफिक सागर, तिमोर, न्यूजीलैंड
क्या भारत में दिखेगा ग्रहण? साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका धार्मिक प्रभाव नहीं होगा और ना ही इसका सूतक काल मान्य होगा। ये एक कंकणाकृति सूर्यग्रहण होगा। जो मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में घटित होगा। मेष राशि सूर्य की उच्च राशि है और अश्विनी केतु का नक्षत्र है इसलिए इस ग्रहण का गहन प्रभाव देखने को मिलेगा।

ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के कुछ विशेष उपाय

पहला उपायग्रहण के तुरंत बाद स्नान जरूर करें
दूसरा उपायग्रहण काल के बाद दान जरूर करें
तीसरा उपायग्रहण काल में अपने राशि स्वामी के मंत्र का जाप जरूर करें
चौथा उपायसूर्य ग्रहण के समय सूर्य के मंत्रों का जाप करें
पांचवा उपायग्रहण के बाद घर की सफाई जरूर करें
छठा उपायघर में गंगाजल का छिड़काव करें
सांतवा उपायघर के पूजा स्थल को साफ कर वहां दीपक जरूर जलाएं
आठवां उपायग्रहण के दौरान आप महामृत्युंजय मंत्र का भी जाप कर सकते हैं
लवीना शर्मा
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article