Govardhan Puja Samagri List: गोवर्धन पूजा में क्या-क्या सामग्री की जरूरत पड़ेगी, यहां मिलेगी सही जानकारी

Govardhan Puja Samagri: गोवर्धन पूजा का त्योहार मुख्य रूप से ब्रज भूमि में मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण, गोवर्धन महाराज और गायों की पूजा की जाती है। चलिए आपको बताते हैं गोवर्धन पूजा में क्या-क्या सामग्री लगेगी।

Govardhan Puja Samagri (गोवर्धन पूजा सामग्री pdf): गोवर्धन पूजा का त्योहार कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 2 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान कृष्ण, गोवर्धन महाराज, गायों, वरुण देवता, इंद्र देवता और अग्नि आदि देवताओं की पूजा होती है। ये त्योहार सीधे तौर पर प्रकृति से जुड़ा है। इस दिन लोग प्रकृति का आभार व्यक्त करत हैं। चलिए आपको बताते हैं गोवर्धन पूजा में किन सामग्रियों की जरूरत पड़ती है।

govardhan puja samagri

Govardhan Puja Samagri

गोवर्धन पूजा सामग्री (Govardhan Puja Samagri)

  • थाली
  • रोली
  • चावल
  • अक्षत
  • बताशे
  • धूप
  • तेल का दीपक
  • कलश में जल
  • केसर
  • नैवेद्य
  • धूप
  • मिठाई
  • गंगाजल
  • पान
  • फूल
  • दही
  • शहद
  • फूल माला
  • खीर
  • गोवर्धन पर्वत का चित्र

गोवर्धन पूजा के दिन क्या करते हैं (Govardhan Puja Kaise Manate Hai)

गोवर्धन पूजा का त्योहार प्रकृति और भगवान श्री कृष्ण को समर्पित होता है। ऐसे में इस मौके पर देशभर के मंदिरों में धार्मिक आयोजन होते हैं और जगह-जगह भंडारे होते हैं। पूजन के बाद लोगों में भोजन प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। इसके अलावा इस दिन गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा लगाने का भी बड़ा महत्व है। मान्यता है इससे कृष्ण भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

End of Feed