Govardhan Puja 2024 Shubh Muhurat, Time (गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त 2024): गोवर्धन पूजा का त्योहार ज्यादातर दिवाली के अगले ही दिन पड़ता है। क्योंकि ये त्योहार कार्तिक शुक्ल पक्ष की पहली तारीख को मनाया जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार ये वही दिन है जब देवराज इंद्र के अहंकार को तोड़ने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाया था और सभी की रक्षा की थी। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है। इस दिन गेहूँ, चावल जैसे अनाज, बेसन से बनी कढ़ी और पत्ते वाली सब्जियों से बने भोजन को पकाया जाता है और भगवान कृष्ण को अर्पित किया जाता है।
Goardhan Puja Shubh Muhurat 2024
गोवर्धन पूजा कब है 2024 (Govardhan Puja Kab Hai 2024)
गोवर्धन पूजा का त्योहार 2 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। प्रतिपदा तिथि 1 नवंबर की शाम 6 बजकर 16 मिनट से लग जाएगी और इसकी समाप्ति 2 नवंबर की रात 8 बजकर 21 मिनट पर होगी।
गोवर्धन पूजा मुहूर्त 2024 (Govardhan Puja Shubh Muhurat Muhurat 2024)
गोवर्धन पूजा का प्रातःकाल मुहूर्त 2 नवंबर की सुबह 06:34 से 08:46 तक रहेगा। वहीं गोवर्धन पूजा सायाह्नकाल मुहूर्त दोपहर 3:23 से शाम 5:35 बजे तक रहेगा।
गोवर्धन पूजा के दिन क्या करते हैं (Govardhan Puja Ke Din Kya Karte Hain)
गोवर्धन पूजा प्रकृति और भगवान श्री कृष्ण से जुड़ा त्योहार है। इस दिन देशभर के मंदिरों में धार्मिक आयोजन होते हैं। पूजन के बाद लोगों में प्रसाद के रूप में भोजन बांटा जाता है। इस त्योहार के शुभ अवसर पर गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा लगाने का बड़ा महत्व है।
