अध्यात्म

Good Friday 2024: आज है गुड फ्राइडे, जानिए इसाई धर्म के लोगों के लिए क्यों खास होता है ये दिन

Good Friday 2024: गुड फ्राइडे का त्योहार ईसाई लोगों द्वारा मनाया जानें वाला एक प्रमुख त्योहार है। इस दिन शोक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे ब्लैक फ्राईडे के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब है गुड फ्राईडे और क्या है इसका धार्मिक महत्व।

Image

Good Friday 2024

Good Friday 2024: ईसाई धर्म में गुड फ्राईडे के पर्व का खास महत्व है। इस दिन को ईसाई धर्म के लोगों द्वारा शोक दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन ईसा मसीह सूली पर चढ़ गए थे। इस दिन को ग्रेट फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे या होली फ्राइडे जैसे अलग- अलग नामों से भी जाना जाता है। इस साल गुड फ्राई़डे 29 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन ईसाई धर्म के लोग ईशा मसीह के बलिदान को याद करते हैं और इस दिन को मनाते हैं। गुड फ्राइडे की तारीख चंद्रमा की चाल से निर्धारित होती है। गुड फ्राईडे के दिन ईसाई धर्म के लोग गिरजाघर में जाकर ईसा मसीह से प्रार्थना करते हैं और उनकी याद में इस दिन उपवास रखते हैं। ये त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल गुड फ्राई़डे कब है और क्या है इसका धार्मिक महत्व।

Good Friday 2024 (गुड फ्राईडे 2024)

गुड फ्राईडे का त्योहार हमेशा मौंडी गुरुवार के बाद और ईस्टर रविवार से पहले मनाया जाता है। इस साल गुड फ्राईडे 29 मार्च को मनाया जाएगा। वैसे अधिकतर ये पर्व अप्रैल के महीने में पड़ता है। इस दिन ईसा मसीह के बलिदान को याद किया जाता है।

गुड फ्राईडे का धार्मिक महत्व (Religious significance of Good Friday)

गुड फ्राईडे का दिन जश्न मनाने का नहीं बल्कि शोक मनाने का होता है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन ईसा मसीह को यहूदियों द्वारा मानसिक और शारिरिक पीड़ा देकर सूली पर चढ़ा दिया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ईश मसीह शांति और प्रेम के बढ़ाने वाले व्यक्ति थे। इस कारण ईसाई धर्म को मानने वाले लोग उन्हें ईश्वर की तरह पूजते थे। जिस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया। वो दिन शुक्रवार का दिन था, इस कारण इस दिन को गुड फ्राईडे के नाम से जाना जानें लगा। हालांकि ऐसा भी माना जाता है कि सूली चढ़ने के तीन दिन बाज ईसा मसीह पुन:जीवित हो गए थे। इस दिन को इस्टर संडे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्रत उपवास किया जाता है। उसके बाद मीठी रोटी बनाकर इस उपवास को खोला जाता है।

कैसे मनाते हैं गुड फ्राईडे (How to celebrate Good Friday)

गुड फ्राईडे के दिन ईसाई धर्म के लोग ईशा मसीह की याद में उपवास रखते हैं। इस दिन गिरजाघर में जाकर कैंडल जलाई जाती है और यीशू से प्रार्थना की जाती है। इस दिन चर्च में विशेष सभा का आयोजन किया जाता है। इश दिन कुछ लोग काले कपड़े पहनकर और पूरे दिन मौन रहकर यीशू के बलिदान का शोक मनाते हैं। गुड फ्राईडे के दिन दान पुण्य का भी विधान है। इस दिन चर्च में लकड़ी के खटखटे बजाए जाते हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article