Ghee Sankranti 2023 Uttarakhand: उत्तराखंड में आज यानि 17 अगस्त 2023 को घी संक्रांति मनाई जा रही है। कहते हैं इस दिन सूर्य देव की पूजा के बाद घी का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है साथ ही व्यक्ति की बुद्धि तेज होती है। मान्यता ये भी है कि इस दिन जो व्यक्ति घी का सेवन नहीं करता है उसे अगले जन्म में घोंघे की योनि प्राप्त होती है। देश के अन्य शहरों में इसे सिंह संक्रांति (Singh Sankranti 2023) के नाम से जाना जाता है। इस दिन सूर्य देव के साथ-साथ भगवान विष्णु और नरसिंह भगवान की उपासना भी की जाती है। सूर्य देव जब सिंह राशि में प्रवेश करते हैं तब घी संक्रांति या सिम्हा संक्रांति (Simha Sankranti 2023) पर्व मनाया जाता है। जानिए घी संक्रांति पर घी खाने से क्या लाभ मिलता है।
Ghee Sankranti 2023 Uttarakhand
घी संक्रांति पर क्या करना चाहिए (Ghee Sankranti Par Kya Karna Chahiye)
- घी संक्रांति पर पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए
- इस दिन सूर्य को अर्घ्य जरूर देना चाहिए।
- इस दिन सूर्य देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
- इस दिन भगवान विष्णु और भगवान नरसिंह की पूजा करनी चाहिए।
- इस दिन गरीबों को दान करना चाहिए।
- इस दिन घी का सेवन जरूर करना चाहिए।
घी संक्रांति मुहूर्त (Ghee Sankranti Muhurat 2023)
घी संक्रान्ति पुण्य काल - 06:38 AM से 01:44 PM
घी संक्रान्ति महा पुण्य काल - 11:31 AM से 01:44 PM
घी संक्रान्ति का क्षण - 01:44 PM
घी संक्रांति पर घी खाने के फायदे (Ghee Sankranti Par Ghee Khane Ke Fayde)
उत्तराखंड में घी संक्रांति का पर्व बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। कहते हैं इस दिन घी का सेवन करने से अच्छी सेहत प्राप्त होती है। साथ ही कुंडली में मौजूद राहु-केतु के नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति मिल जाती है। इस पर्व में घी को तमाम प्रकार की चीजों में मिलाकर खाया जाता है और सूर्य देव की पूजा करके उनसें अपनी अच्छी सेहत की कामना की जाती है।
