घर पर तुलसी का पौधा न हो तो कैसे करें तुलसी विवाह, जानिए शास्त्रीय तरीका

Tulsi Puja Vidhi Without Tulsi Plant : अगर आपके घर में तुलसी का पौधा सूख गया है या नहीं है तो आइए जानते है कि इस स्थिति में तुलसी विवाह कैसे करें।

Tulsi Puja Vidhi Without Tulsi Plant : तुलसी विवाह को हिंदू धर्म में बेहद शुभ और पवित्र अनुष्ठान माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन माता तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप के साथ कराया जाता है। आमतौर पर घरों में तुलसी के पौधे के पास मंडप सजाकर विवाह की रस्में पूरी की जाती हैं, लेकिन जिन घरों में तुलसी का पौधा नहीं है या सूख गया है तो उनके मन में अक्सर सवाल रहता है कि क्या वे भी तुलसी विवाह कर सकते हैं? क्या तुलसी का पौधा न होने पर यह पूजा अधूरी मानी जाएगी?

Tulsi Puja Vidhi Without Tulsi Plant _  तुलसी विवाह कैसे करें

तुलसी विवाह कैसे करें

धार्मिक परंपरा में पूजा के दौरान श्रद्धा और संकल्प का विशेष महत्व है। तुलसी का पौधा उपलब्ध न होने पर तुलसी के पत्तों या माता तुलसी के चित्र को प्रतीक मानकर पूजा की जा सकती है। भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण या शालिग्राम के साथ प्रतीकात्मक रूप से विवाह की रस्में पूरी की जा सकती हैं। हालांकि, इसे पारंपरिक तुलसी के पौधे के साथ होने वाले विवाह का सिर्फ प्रतीकात्मक विकल्प ही समझना चाहिए।

End of Feed