Geeta Jayanti Upay 2024: गीता जयंती पर करें ये उपाय, जीवन के हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

Geeta Jayanti Upay 2024: गीता जयंती के दिन भगवान कृष्ण की खास कृपा पाने के लिए और जीवन में सफलता हासिल करने के लिए कुछ उपायों को करना लाभकारी होता है। ऐसे में आइए जानें गीता जयंती के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Geeta Jayanti Upay 2024: गीता जयंती हर मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन मनाई जाती है। इस साल गीता जयंती 11 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी। गीता जयंती के दिन ही भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। ये दिन गीता के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। गीते के उपदेश जीवन के हर क्षेत्र में व्यक्ति को सफलता दिलाते हैं। इसके साथ मनुष्य जीवन की सारी समस्याओं का समाधान भी गीता के भीतर निहित है। इसका पाठ करने से और गीता के उपदेश का पालन करने से व्यक्ति कभी भी जीवन में हार नहीं सकता है। शास्त्रों में गीता जयंती के दिन के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं। आइए जानें इस दिन के खास उपायों के बारे में।

Geeta Jayanti Upay 2024 (गीता जयंती उपाय)

शिव पूजन

गीता जयंती के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए। इस दिन शिव परिवार की पूजा करने से व्यक्ति को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही शिव जी का जलाभिषेक करना चाहिए।

End of Feed