रोज पढ़ते हैं गायत्री मंत्र, लेकिन क्या जानते हैं इसका अर्थ?

Gayatri Mantra Meaning In Hindi: सनातन धर्म में गायत्री मंत्र को सबसे शक्तिशाली और दिव्य मंत्र माना गया है। बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत इसी मंत्र के साथ करते हैं लेकिन आपने कभी सोचा कि इस मंत्र का अर्थ क्या है? चलिए जानते हैं...

Gayatri Mantra Meaning In Hindi (गायत्री मंत्र का अर्थ): गायत्री मंत्र सनातन धर्म का सबसे पवित्र और शक्तिशाली मंत्र माना जाता है। कहते हैं इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को बुद्धि, विवेक, शुद्धता और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है। इस मंत्र में भूः यानी पृथ्वी, भुवः यानी अंतरिक्ष, स्वः यानी स्वर्ग — तीनों लोकों का समावेश है। गायत्री मंत्र के जरिए हम प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर हमारी बुद्धि को सही दिशा दें। इसलिए यह मंत्र विद्यार्थियों और साधकों के लिए अत्यंत उपयोगी माना गया है। चलिए आपको बताते हैं गायत्री मंत्र का अर्थ क्या है और इसके जाप का सही तरीका क्या है।

गायत्री मंत्र का अर्थ (Gayatri Mantra Meaning In Hindi)

ॐ भूर्भुवः स्वः।

तत्सवितुर्वरेण्यं।

भर्गो देवस्य धीमहि।

धियो यो नः प्रचोदयात्॥

अर्थ- उस दुःखनाशक, तेजस्वी, पापनाशक, प्राणस्वरूप, सुखस्वरूप, श्रेष्ठ, देवस्वरूप परमात्मा को हम अंत:करण में धारण करें। हमारी बुद्धि को सन्मार्ग में परमात्मा प्रेरित करें।

End of Feed