Gayatri Jayanti 2025: अगस्त में गायत्री जयंती कब है? जानें श्रावण गायत्री जयंती की पूजा का मुहूर्त, मंत्र, विधि, कथा, आरती समेत सबकुछ

Gayatri Jayanti 2025 Date, Time, Puja Vidhi, Katha, Aarti: गायत्री जंयती कब है, इसकी पूजा कैसे की जाती है, गायत्री मंत्र क्या हैं, गायत्री जयंती के दिन कौन सी कथा पढ़ी जाती है, गायत्री जंयती की आरती क्या है.. यहां आपको श्रावण गायत्री जयंती से जुड़े हर सवालों के जवाब मिलेंगे।

Gayatri Jayanti 2025 Date, Time, Puja Vidhi, Katha, Aarti: गायत्री जयंती साल में दो बार मनाई जाती है। यह ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को और श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। गायत्री जयंती आध्यात्मिक जागरण का पर्व, आत्मा की शुद्धि, विचारों की पवित्रता और आत्मबोध का दिन है। देवी गायत्री सभी वेदों की जननी हैं इसलिए इन्हें वेदमाता कहा गया है। गायत्री मंत्र का जप इस दिन विशेष फलदायी होता है। कहते हैं इस दिन उपवास, मंत्रजप, ध्यान और यज्ञ करने से जन्म-जन्मांतर के पाप मिटते हैं। यहां से आप जान सकते हैं कि सावन की गायत्री जयंती कब है, इसकी पूजा कैसे की जाती है, मंत्र, कथा और आरती भी यहां मौजूद है।

गायत्री जयंती 2025 (photo source: AI)

गायत्री जयंती 2025 में कब है? (Gayatri Jayanti 2025 Date)-

हर साल की तरह साल 2025 में भी दो बार गायत्री जंयती मनाई जा रही है। बात करें सावन के महीने की गायत्री जयंती की तो अगस्त में 9 अगस्त 2025 को गायत्री जयंती है।

End of Feed