अध्यात्म

Gangaur Vrat 2024 Date: कब रखा जाएगा गणगौर का व्रत, जानिए डेट, पूजा विधि और महत्व

Gangaur Vrat 2024 Date: गणगौर का व्रत राजस्थान में विशषतौर पर किया जाता है। ये व्रत पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं द्वारा किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस बार गणगौर कब है। यहां जानें पूजा विधि और महत्व।

Image

Gangaur Vrat 2024 Date

Gangaur Vrat 2024 Date (गणगौर व्रत कब है): गणगौर का व्रत हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस दिन माता पार्वती की पूजा का विधान है। गणगैर का व्रत राजस्थान में विशेष तौर पर किया जाता है। गणगौर का व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है। ये व्रत कुंवारी कन्या द्वारा मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए भी किया जाता है। इस दिन विधिवत माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन का व्रत रखने से घर परिवार में सुख, शांति आती है। ऐसे में आइए जानते हैं कब रखा जाएगा गणगैर का व्रत। यहां जानें डेट और महत्व।

Gangaur Vrat 2024 Date (गणगौर व्रत कब है)

हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन गणगौर का व्रत रखा जाता है। इस साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 10 अप्रैल को शाम 5 बजकर 32 मिनट पर हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 11 अप्रैल को 3 बजे होगा। उदयातिथि के अनुसार इस साल गणगौर का व्रत 11 अप्रैल को रखा जाएगा।

Gangaur Puja Vidhi (गणगौर व्रत पूजा विधि)

गणगौर व्रत के दिन सुबह स्नान के बाद भगवान का ध्यान करें।

उसके बाद साफ वस्त्र पहन कर सारे श्रृंगार कर लें।

फिर माता पार्वती और भगवान शिव की मिट्टी से मूर्ति बनाएं।

उस मूर्ति को साफ चौकी पर स्थापित करें और गंगाजल छिड़के

फिर माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें और अक्षत, फूल चढ़ाएं।

उसके बाद गणगौर व्रत की कथा का पाठ करें और आरती करें।

अंत में भोग लगाकर सब में प्रसाद वितरित करें।

गणगौर पूजा महत्व (Gangaur Puja Importance)

हिंदू धर्म में गणगौर पूजा का बहुत महत्व है। ये व्रत माता पार्वती की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस दिन का व्रत रखने से और विधिवत माता पार्वती की पूजा करने से महिलाओं को सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही कुंवारी कन्याओं को भी मनचाहे वर की प्राप्ति का वरदान प्राप्तत होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन माता पार्वती शिव के साथ धरती पर विचरण करती हैं और सुहागिन स्त्रियों का सारी कामना पूरी करती हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article