Gangaur Puja Samagri (गणगौर पूजन सामग्री): गणगौर की पूजा में क्या क्या सामान चाहिए, यहां से नोट करें गणगौर पूजा सामग्री लिस्ट

Gangaur Puja Samagri List (गणगौर पूजन सामग्री): हर साल सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए गणगौर का व्रत करती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर प्राप्त करने के लिए ये व्रत रखती हैं। गणगौर की पूजा में लकड़ी के पटरा, कलश, काली मिट्टी, होलिका की राख समेत कई सामग्रियों की जरूरत पड़ती है। यहां से आप सारी सामग्रियों की लिस्ट देख सकते हैं।

Gangaur Puja Samagri List (गणगौर पूजन सामग्री): हर सालचैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को गणगौर का त्योहार मनाया जाता है। ये पर्व मुख्य रूप से हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। इस साल ये खास दिन 21 मार्च, शनिवार के दिन है। इस पूजा के लिए महिलाएं बालू और मिट्टी से शिव-पार्वती (ईसर-गौरा) की प्रतिमा का निर्माण करके उनका सम्पूर्ण श्रृंगार करती हैं। भगवान शिव और माता पार्वती की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। गणगौर की पूजा में कई तरह के सामान की जरूरत भी पड़ती है। यहां से आप पूजा के सभी सामान की लिस्ट नोट कर सकते हैं। देखें गणगौर की पूजा में क्या- क्या सामान लगता है।

gangaur ki puja me kya kya saman lagta hai

गणगौर पूजन सामग्री लिस्ट (pc: canva)

गणगौर पूजा सामग्री लिस्ट-

तांबे का कलश

काली मिट्टी या होली की राख

गणगौर माता की प्रतिमा

दो मिट्टी के बर्तन

मिट्टी के दीये

कुमकुम

चावल

हल्दी

मेहंदी

गुलाल

अबीर

काजल

लकड़ी की चौकी/बाजोट/पाटा

लाल या पीले रंग का कपड़ा

घी

पूजा थाली

फूल

घास

दो मिट्टी के कुंडे/गमले

आम के पत्ते

पानी से भरा बर्तन

पान के पत्ते

बेताल और अशोक के पत्ते

गणगौर के कपड़े

गेहूं

लकड़ी की टोकरी

नारियल

मिठाई

चावल

मूंग

माता की चुनरी

गणगौर उद्यापन सामग्री-

  • हलवा
  • साड़ी
  • सुहाग या सोलह श्रंगार का समान
  • पुरी
  • गेहूं
  • आटा गुण
  • हरी घास

End of Feed