Gangaur Puja Samagri List In Hindi (गणगौर पूजा सामग्री लिस्ट): गणगौर का त्योहार चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 31 मार्च को पड़ रहा है। इस पर्व को मुख्य रूप से राजस्थान में मनाया जाता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और गुजरात के कुछ इलाकों में भी गणगौर पूजा की जाती है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ये व्रत पति से गुप्त रखना होता है। यहां आप जानेंगे गणगौर पूजा की सामग्री लिस्ट।
Gangaur Puja Samagri List In Hindi
गणगौर पूजा सामग्री (Gangaur Puja Samagri List In Hindi)
- लकड़ी की चौकी
- बाजोट
- पाटा
- चावल
- हल्दी
- मेहन्दी
- गुलाल
- अबीर
- गमले
- मिट्टी का दीपक
- कुमकुम
- घी
- फूल
- दुब
- पानी से भरा कलश
- पान के पत्ते
- गेहू
- काजल
- ताम्बे का कलश
- नारियल
- सुपारी
- गणगौर के कपड़े
- काली मिट्टी
- होली की राख़
- दो मिट्टी के कुंडे
- आम के पत्ते
- बॉस की टोकनी
- चुनरी का कपड़ा
गणगौर पूजा का महत्व
गणगौर का पर्व पूरे 18 दिनों तक चलता है। लेकिन इस पर्व का आखिरी दिन सबसे महत्वरपूर्ण होता है। इस पर्व को कई जगहों पर गौरी तीज या सौभाग्य तीज के नाम से भी जाना जाता है। ये व्रत माता पार्वती को समर्पित होता है। मान्यता अनुसार मां पार्वती इस व्रत को करने वाली महिलाओं को सदा सुहागन रहने का वरदान दिया था। इसलिए ही इस व्रत का इतना महत्व माना जाता है।
