अध्यात्म

Ganga Ji Ke Mantra: गंगा दशहरा पर इन मंत्रों का करें जाप, पापों से मिलेगी मुक्ति, सुख-सौभाग्य का होगा वास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2023, 07:45 AM IST

Ganga Dussehra 2023 Mantra: (गंगा मां के विशेष मंत्र क्या हैं): धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन गंगा नदी में स्नान के साथ कुछ मंत्रों का जाप करना अत्यंत शुभ और फलदाई होता है। कहते हैं गंगा दशहरा के दिन गंगा मां के इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में अनुकूलता बनी रहती है।

Image

ganga ji ke mantra, गंगा पूजा मंत्र, गंगा दशहरा

Ganga Dussehra 2023 Mantra: ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हर साल गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। इस बार गंगा मां को समर्पित यह पावन पर्व 30 मई, मंगलवार को है। पौराणिक कथा के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि दिन गंगा मां धरती पर अवतरित हुई थी। कहते हैं इस खास दिन पर विधिवत तरीके से मां गंगा की पूजा-अर्चना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। पूजा के साथ इस दिन मां गंगा के कुछ मंत्रों का जाप करना भी अत्यंत लाभकारी होता है। इन मंत्रों के जाप के पुण्य प्रभाव से साधक के जन्मों-जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं और जीवन में खुशियां ही खुशियां आती हैं। इसके अलावा धन-वैभव में भी वृद्धि होती है। यहां जानिए गंगा दशहरा के दिन किन मंत्रों का जाप करना कल्याणकारी साबित होता है।

इन मंत्रों का करें जाप, Ganga Ji Ke Mantras

  1. गंगा गंगेति यो ब्रूयात, योजनानाम् शतैरपि। मुच्यते सर्वपापेभ्यो, विष्णुलोके स गच्छति।
  2. ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः।
  3. गंगां वारि मनोहारि मुरारिचरणच्युतं, त्रिपुरारिशिरश्चारि पापहारि पुनातु मां।
  4. गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती, नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु।
  5. ॐ नमो गंगायै विश्वरुपिणी नारायणी नमो नम।

गंगा जी के मंत्र जाप के नियम, Rules For Chanting Ganga Ji Mantra

  • गंगा जी के मंत्र करने से पहले स्‍नान करके साफ स्वच्छ कपड़े जरूर पहन लें।
  • हमेशा स्वच्छ और शांत जगह पर बैठकर मंत्र जाप करें।
  • गंगा जी के मंत्र जाप हमेशा आसन पर बैठकर करें।
  • मंत्र जाप के समय कमर से बिना झुके बिलकुल सीधा और पद्मासन या सुखासन पर बैठ कर जाप करें।
  • साधारण जाप करने के लिए तुलसी की माला का इस्तेमाल करें और गौमुखी के अंदर ढंक कर ही जाप करें।
  • जाप करने के लिए माला को हमेशा दाहिने हाथ की उंगलियों पर लेकर अंगूठे के पोर से फेरते हुए करें।
  • जाप की माला नाभि से नीचे और नाक के ऊपर न करें। इसके अलावा सीने से हमेशा 4 अंगुल की दूरी पर रखें।
  • मंत्र जल्दी-जल्दी में न करें और उच्चारण बिलकुल शुद्ध-शुद्ध करें।
  • गंगा जी के जिस भी मंत्र का जाप करें, उसका कम से कम 108 बार जाप अवश्‍य करें।

गंगा जी के मंत्र से लाभ, Ganga Mantra Benefits

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उनके विशेष मंत्रों के जाप करने से सभी पापो का शमन होता हैं। यश और कीर्ति की प्राप्ति होती है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी ये मंत्र बेहद फलदाई होते हैं। गंगा जी के मंत्र के पुण्य प्रभाव से साधक के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा व्यक्ति के जीवन से हर दुखों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article