Ganga Dussehra Ke Upay: गंगा दशहरा के दिन करें यह अचूक उपाय, जाग उठेगी सोई किस्मत, करियर में मिलेगी तरक्की

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 30, 2023, 07:27 AM IST

Ganga Dussehra Totke Upay in Hindi: इस साल गंगा दशहरा आज यानी 30 मई को है। गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान करना शुभ माना जाता है। शास्त्रों में कुछ उपाय बताए हैं जिन्हें गंगा दशहरा के दिन करने से सोई किस्मत जाग उठेगी!

Ganga Dussehra 2023, Ganga Dussehra Ke Upay Totke: हिंदू धर्म में गंगा को मां का दर्जा दिया गया है और गंगाजल को बहुत ही पवित्र माना गया है। यही वजह है कि गंगा दशहरा को महापर्व का दर्जा दिया गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल जेष्ठ माह में शुल्क पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल आज यानी 30 मई को गंगा दशहरा है। गंगा दशहरा के दिन श्रद्धालु गंगा नदी में डुबकी लगाते हैं और पूजा पाठ करते हैं। मान्यता है कि सभी पापों से मुक्ति पाने के लिए गंगा दशहरा के दिन गंगा के पवित्र जल से में स्नान जरूर करना चाहिए। इस दिन जरूरतों को दान पुण्य करना भी शुभ होता है। गंगा दशहरा के दिन कुछ उपाय करने से व्यक्ति को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं गंगा दशहरा के दिन क्या क्या उपाय करने चाहिए...

गंगा में स्नान करते समय इस मंत्र का करें जाप

गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म के मुताबिक गंगा नदी में नहाते समय गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति। नर्मदे सिंधु कावेरी जलsस्मिन्सन्निधिं कुरु।। इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। इससे व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

End of Feed