Ganga Dussehra 2023, Ganga Dussehra Ke Upay Totke: हिंदू धर्म में गंगा को मां का दर्जा दिया गया है और गंगाजल को बहुत ही पवित्र माना गया है। यही वजह है कि गंगा दशहरा को महापर्व का दर्जा दिया गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल जेष्ठ माह में शुल्क पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल आज यानी 30 मई को गंगा दशहरा है। गंगा दशहरा के दिन श्रद्धालु गंगा नदी में डुबकी लगाते हैं और पूजा पाठ करते हैं। मान्यता है कि सभी पापों से मुक्ति पाने के लिए गंगा दशहरा के दिन गंगा के पवित्र जल से में स्नान जरूर करना चाहिए। इस दिन जरूरतों को दान पुण्य करना भी शुभ होता है। गंगा दशहरा के दिन कुछ उपाय करने से व्यक्ति को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं गंगा दशहरा के दिन क्या क्या उपाय करने चाहिए...
गंगा में स्नान करते समय इस मंत्र का करें जाप
गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म के मुताबिक गंगा नदी में नहाते समय गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति। नर्मदे सिंधु कावेरी जलsस्मिन्सन्निधिं कुरु।। इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। इससे व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
घर से दूर लगाएं अनार का पेड़
ज्योतिष के अनुसार अगर व्यक्ति कर्ज में डूबा है और आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहा है तो गंगा दशहरा के दिन अनार का पेड़ जरूर लगाना चाहिए। अनार पेड़ लगाते समय यह ध्यान रखें कि उसे घर में या घर के आंगन में ना लगाएं। अनार का पेड़ हमेशा घर से बेहद दूर लगाना चाहिए।
शिव जी का करें जलाभिषेक
गंगा दशहरा के दिन भगवान शिव को गंगाजल से अभिषेक जरूर कराना चाहिए। ऐसा करना बेहद शुभ माना गया है। इन सभी उपायों से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और घर से दुख दरिद्र दूर होता है।
कागज में लिखे स्त्रोत
वहीं अगर कारोबार व नौकरी में समस्या आ रही है तो गंगा दशहरा के दिन एक सादे कागज पर गंगा स्त्रोत लिखकर इस कागज को किसी पीपल के पेड़ के नीचे गाड़ देना चाहिए। इससे व्यक्ति के बिगड़ रहे काम बनने लगते हैं।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
