Ganga Dussehra 2026: कब है गंगा दशहरा 2026, जानें तिथि, महत्व और मां गंगा के धरती पर अवतरण की कथा

Ganga Dussehra 2026: 2026 में गंगा दशहरा कब पड़ेगा। जानें गंगा दशहरा 2026 की सही डेट, तिथि, स्नान का महत्व, मां गंगा के धरती पर अवतरण की कथा, पूजा विधि और धार्मिक मान्यताएं।

Ganga Dussehra 2026: ज्येष्ठ महीने की तेज गर्मी के बीच गंगा दशहरा का पर्व श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक शांति का संदेश लेकर आता है। यह वह दिन माना जाता है जब मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं। हिंदू धर्म में गंगा को केवल एक नदी नहीं, बल्कि मोक्ष देने वाली देवी माना गया है। गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) के दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और पूजा-पाठ का विशेष महत्व बताया गया है। साल 2026 में यह पर्व 25 मई, सोमवार को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार गंगा दशहरा सोमवार को पड़ रहा है, जो भगवान शिव का दिन माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां गंगा सबसे पहले भगवान शिव की जटाओं में समाई थीं, इसलिए यह संयोग इस पर्व की महत्ता को और बढ़ा देता है।

ganga dussehra kab hai 2026 mein

2026 में गंगा दशहरा कब है, नोट करें डेट और तिथि

कब है गंगा दशहरा 2026 में

हिंदू पंचांग के अनुसार गंगा दशहरा हर वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। वर्ष 2026 में दशमी तिथि 25 मई को सुबह 04:30 बजे शुरू होगी और 26 मई को सुबह 05:10 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार गंगा दशहरा 25 मई, सोमवार को मनाया जाएगा। वहीं 26 मई को सुबह 04:08 बजे से हस्त नक्षत्र का शुभ संयोग भी बन रहा है, जिसे पूजा और धार्मिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है।

End of Feed